इंदौर में 12 अक्टूबर 2025 को “एक मुस्कान ग्रुप” ने साचार नगर के पास गरीब बस्ती में सेवा और सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों को राशन किट और दैनिक आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
इंदौर। 12 अक्टूबर 2025 को “एक मुस्कान ग्रुप” ने साचार नगर के पास स्थित गरीब बस्ती में सेवा और सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, खाद्य सामग्री और दैनिक जरूरत का सामान वितरित किया गया।
यह पहल समाज के कमजोर वर्गों की सहायता और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से की गई। “एक मुस्कान ग्रुप” पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और इस कार्यक्रम में सदस्यों ने अपनी सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस पुनीत कार्य में अल्फा जैन, निखिल जैन, पलाश जैन, अनीमेश जैन, रितेश, एड. गौरव, कमलेश जैन, डॉ. अर्पित जैन, राकेश जी, अतुल प्रकाश जी, ज्ञानचंद जी, कमलेश कासलीवाल, काजल जैन एवं शिफा जैन का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने तन, मन और धन से सहयोग दिया।
ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल मदद करना ही नहीं, बल्कि समाज में “सेवा ही परम धर्म है” का संदेश फैलाना है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने ग्रुप के सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की पहलें समाज में मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखती हैं। इसके अतिरिक्त 11 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे ग्रुप द्वारा आयोजित संगीतमय भक्तिमय आराधना में लगभग 150-200 लोगों ने भाग लिया। यह जानकारी ग्रुप के कमलेश कुमार जैन ने दी।













Add Comment