दिगंबर जैन समाज का निर्वाण कल्याणक, निर्वाण लाडू महोत्सव और महापूजन को लेकर संशय बरकरार था। इसका समाधान मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने किया है। यह महोत्सव 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह साभार खबर….
इंदौर। दिगंबर जैन समाज का निर्वाण कल्याणक, निर्वाण लाडू महोत्सव और महापूजन को लेकर संशय बरकरार था। इसका समाधान मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने किया है। यह महोत्सव 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सकल दिगंबर जैन समाज युवा वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक राहुल सेठी, अध्यक्ष प्रभा नीतेश जैन और पूर्व अध्यक्ष सोनम अभिषेक जैन के अनुसार समाज में कुछ दिनों से भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण पर्व को लेकर असमंजस बना हुआ था कि यह पर्व कब मनाया जाए? इस शंका समाधान मुनिश्री सुधासागर जी ने किया। संघस्थ ब्रह्मचारी महावीर भैया ने बताया कि मुनिश्री ने महापर्व के उपलक्ष्य में प्रवचन के माध्यम से समाजजनों से कहा कि 21 अक्टूबर को सुबह भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याण पर्व मनाया जाए। इस अवसर पर मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ाए जाएंगे। सुबह साढ़े 8 बजे श्री पार्श्व पद्मावती धाम साधना नगर में निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।
दीपावली पूजन पाने का वितरण
सोनाली अंकित जैन, मार्गदर्शक पूजा कासलीवाल, मार्गदर्शक सुयश आशी जैन ने बताया कि मुनिश्री द्वारा रचित पूजन पाने का निर्माण संस्था ने करवाया है। संस्था द्वारा इसेे घर-घर वितरण किया जा रहा है। जिससे सभी समाजजन विधि अनुसार दीपावली पूजन कर सकें।













Add Comment