समाचार

केसरिया जैन गरबा मंच का पांच दिवसीय कार्यक्रम हंसदास मठ में संपन्न: सभी प्रतिभागियों को मिला सम्मान दिए पुरस्कार 


आचार्य विभव सागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद के साथ केसरिया जैन गरबा मंच 2025’का मंगलमय शुभारंभ हुआ। सभी सहभागी रजिस्ट्रेशन करवाकर गरबा करने वालों एवं समाज और इंदौर शहर के गणमान्य जनों का, जिन्होंने मंच को मान-सम्मान,प्यार,स्नेह, आशीर्वाद दिया और उन सभी का आभार जताया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आचार्य विभव सागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद के साथ केसरिया जैन गरबा मंच 2025’का मंगलमय शुभारंभ हुआ। सभी सहभागी रजिस्ट्रेशन करवाकर गरबा करने वालों एवं समाज और इंदौर शहर के गणमान्य जनों का, जिन्होंने मंच को मान-सम्मान,प्यार,स्नेह, आशीर्वाद दिया और उन सभी का आभार जताया गया। संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया ने बताया कि राजवंश रियल स्टेट प्रस्तुत केसरिया जैन गरबा मंच का पांच दिवसीय आयोजन हंसदास मठ में संपन्न हुआ। सभी ने सहभागियों को 18 दिन इंदौर शहर के तीन प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण दिया और पांचों दिन अलग-अलग कलर थीम रखी गई थी। साथ ही पांचों दिन स्पेशल प्रस्तुति जो कि धार्मिक विषय और सामाजिक संदेश पर आधारित थी, प्रस्तुत की गईं। सभी को अंतिम दिवस पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परामर्श दाता मनोज काला संयोजक नरेश काला ने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन के परम संरक्षक आशा कैलाश विजयवर्गीय, मार्गदर्शक महापौर पुष्यमित्र भार्गव थे। समारोह गौरव के रूप में सहयोगी महोत्सव अध्यक्ष एडिशनल कमिश्नर सीजीएसटी उज्जैन वीरेंद्र कुमार जैन, शिरोमणि संरक्षक नवीन गोधा, उद्घाटनकर्ता युवा वास्तुविद प्रत्यक्ष मृदुल गंगवाल, मुख्य अतिथि अजीत प्रियंका डोसी, दीप प्रज्वलन करता तपन बड़जात्या थे। आभार सचिव ज्योति संजय सेठी ने माना।

यह थे अतिथिगण 

विशेष अतिथिद्वय आरके जैन रानेका इंडस्ट्रीज, शील कुमार जैन, अनिल जैन जैनको, गिरीश पाटोदी, सरदारमल जैन, लवीश मोदी,ट्विंकल, विकास जैन, मोनिका दीपक जैन , ललित रीता बंबोरी, रमेशचंद्र सुनीता जैन जैन साहब डेरी, आलोक अभी जैन गंजबासौदा वाले, आशीष कविता गंगवाल, नीरज प्रीति मोदी, मनीष दीपाली सोगानी, इंद्रकुमार सेठी, राजेंद्र सोनी, नरेंद्र छाबड़ा, नकुल पाटोदी, पवन जैन, ललित बाकलीवाल मौजूद थे। कार्यक्रम के सह प्रायोजक पुष्प ब्रांड मसाले सुरेंद्र महेंद्र सुराणा, आशीष बड़जात्या, एसोसिएट गोदरेज प्रॉपर्टी, वेडिंग जंक्शन राजवाड़ा, बड़जात्या ज्वेलर्स सराफा,सनडेरी लक्स उज्जैन थे।

इन्होंने किया था प्रायोजन 

उपहार प्रायोजक कैलाशचंद्र ब्रदर्स राकेश साधना टोंग्या, पोरवाल एजेंसी शैलेंद्र पोरवाल, ममता कलेक्शन ममता गंगवाल जैन कॉलोनी, आरआर ज्वेलर्स सराफा संतोष पोरवाल, डेलिशा लाइफ साइंस शैलेंद्र सोगानी, सिलवानी वाला परिवार जैन कॉलोनी, जीवा केटर्स अंकुर पाटनी, विष्णु प्रिया ज्वेलर्स छोटा सराफा , निखार साड़ी सुरेंद्र सेठी नालिया बाखल, नाकोडा केटर्स अतुल बड़जात्या, जिला ब्रांड प्रोडक्ट इंदौर उज्जैन देवास, सनन ब्रांड चाय थे। इन सभी का अमूल्य सहयोग गरबा महोत्सव संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण था। इनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

प्रायोजकों और सहयोगियों का इन्होंने माना आभार 

परामर्शदाता मनोज काला, संस्थापक अध्यक्ष संदीप शीतल पहाड़िया, सचिव ज्योति संजय सेठी, राजकुमार पाटनी, प्रफुल्ल गोधा, सोनल पहाड़िया, क्षिप्रा रितेश मोदी, दीपाली सोगानी, विशाल विली काला, पुष्पेंद्र जैन, अपूर्वा डोसी, नरेश काला, गौरव पूजा पांड्या, अखिलेश पहाड़िया, यश काला, दीपाली पाटनी, पूजा बाकलीवाल, पवन झांझरी, कपूर पाटनी एवं संपूर्ण केसरिया टीम ने आभार जताया है। संदीप पहाड़िया ने इस अवसर पर कहा कि ’अच्छे व्यवहार का कोई आर्थिक मूल्य भले ही न हो, लेकिन, अच्छा व्यवहार करोड़ों दिलों को खरीदने की शक्ति रखता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page