समाचार

आचार्यश्री विद्यासागर जी के अवतरण दिवस पर होंगे मांगलिक कार्यक्रम: आचार्यश्री विभवसागरजी ससंघ आकर करेंगे गुणानुवाद 


आचार्यश्री विद्यासागर जी, नवाचार्य समय सागरजी एवं गणिनी श्री ज्ञानमती माता जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। गुणानुवाद करने आचार्य श्री विभवसागर जी आएंगे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आचार्यश्री विद्यासागर जी, नवाचार्य समय सागरजी एवं गणिनी श्री ज्ञानमती माता जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। गुणानुवाद करने आचार्य श्री विभवसागर जी आएंगे। हम सब के पुण्योदय से छत्रपति नगर के श्रावक श्रेष्ठियों को समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागरजी, नवाचार्य श्री समयसागरजी एवं गणिनी ज्ञानमती माताजी का अवतरण दिवस 7 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को आचार्य श्री विभव सागरजी महाराज ससंघ (6-7 पिच्छिका) के पावन सान्निध्य में मनाने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज के लिए यह स्वर्णिम अवसर है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य श्री विभव सागरजी ससंघ सोमवार 6 अक्टूबर सुबह 6 बजे समोशरण मंदिर कंचन बाग से विहार कर प्रातः 8 बजे आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में मंगल प्रवेश करेंगे। इसके बाद प्रातः 9 बजे आचार्य श्री के मंगल देशना ऋषभ सभागृह में होगी। आचार्यश्री की प्रातः10.30 बजे आहार चर्या होगी। संध्या 6 बजे आचार्य श्री विद्यासागर जी के व्यक्तित्व को प्रदर्शित करते चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। गुरु भक्ति शरद पूर्णिमा मंगलवार को होगी। जन्मदिवस समारोह में प्रातः 7 बजे जिन अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम, पूजन संगीतमय आचार्य छत्तीसी विधान होगा।

इसके बाद प्रातः 9 से गुणानुवाद सभा (मंगल प्रवचन) होंगे एवं प्रवचन के बाद तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय ट्रस्ट के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ समाज श्रेष्ठियों संदीप जैन मोयरा स्टील, टीके वेद, अजय कासलीवाल, राजेंद्र सोगानी एवं समाज जनों की उपस्थिति में होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने सभी समाजजनों से विनम्र अनुरोध किया है कि दो दिवसीय मांगलिक कार्यक्रमों में’सपरिवार पधार कर अपनी सहभागिता निभाएं एवं आचार्य संघ की आहार चर्या कराएं और पुण्य कमाएं। यह निवेदक श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर की ओर से भी किया गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page