उज्जैन स्थित सिद्ध क्षेत्र महावीर तपोभूमि पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक द्वारा तीन दिवसीय आवासीय धर्म संस्कार शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर हंसमुख उर्मिला गांधी की उपस्थिति ने शिविर की गरिमा को और बढ़ाया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक द्वारा सिद्ध क्षेत्र महावीर तपोभूमि पर तीन दिवसीय आवासीय धर्म संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शिविर में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज गौरव हंसमुखजी उर्मिला गांधी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
उन्होंने परम पूज्य मुनि श्री प्रणुत सागर जी को श्रीफल समर्पित किया, पाद प्रच्छालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और दीप प्रज्वलन कर शिविर की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। गांधी जी ने शिविरार्थियों के अनुशासन, उत्साह और धर्मनिष्ठा की सराहना की। उनके प्रेरक शब्दों से शिविरार्थियों में और अधिक जोश देखने को मिला तथा आयोजन समिति को भी आत्मिक संतोष प्राप्त हुआ। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं सम्यक ग्रुप के पदाधिकारियों ने हंसमुख उर्मिला गांधी का सम्मान किया। श्री गांधी जी की उपस्थिति और अनुमोदना ने इस शिविर की गरिमा एवं महत्व को कई गुना बढ़ा दिया।













Add Comment