समाचार

जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक बैठक विभिन्न निर्णयों के साथ सम्पन्न : जीवन यापन हेतु महिलाओं को दी जाएगी आर्थिक मदद


जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक साधारण सभा नारायण भवन, आगरा में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी न्यासियों ने समाजोत्थान के लिए विचार साझा किए। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना/आगरा। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था, अखिल भारतीय जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास की वार्षिक साधारण सभा नारायण भवन, एम डी जैन, हरी पर्वत, आगरा में सम्पन्न हुई। बैठक में न्यास के अध्यक्ष श्री प्रदीपजी जैन (PNC) ने स्वागत उदबोधन देते हुए न्यास के मुख्य उद्देश्य – शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रचार-प्रसार – पर जोर दिया। साथ ही समाज की महिला शक्ति के सशक्तिकरण और महिला न्यासियों की संख्या बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया। असमय पति विहीन महिलाओं के जीवन यापन हेतु नियमित मासिक सहायता योजना की घोषणा की गई, जिसे सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, न्यास के फाउंडर सदस्य और राज्यसभा सांसद श्री नवीनजी जैन PNC ने न्यास की सभी सेवा गतिविधियों की सराहना की और सेवा कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। महामंत्री श्री कमलेशजी जैन CA, गुरुग्राम ने विगत वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और न्यास के उद्देश्य और गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी न्यासियों से सहयोग की अपील की। कोषाध्यक्ष अजय जैन CA, कोटा ने वित्तीय वर्ष का लेखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।

क्षमावाणी के महत्व पर डाला प्रकाश 

अध्यक्ष और महामंत्री ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि 28 दिसंबर 2025 को “प्रतिभा सम्मान” समारोह आयोजित किया जाएगा और मार्च 2026 तक न्यास परिवार की यात्रा का आयोजन किया जाएगा। क्षमावाणी के महत्व पर सत्येन्द्रजी साहुला और अन्य वक्ताओं ने प्रकाश डाला। सभी सदस्यों ने आपसी क्षमा और सहयोग की भावना व्यक्त की। बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों न्यासीगण सम्मिलित हुए और समाजोत्थान के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। सभा का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page