समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने किया जैनम रास गरबा: अलग-अलग थीम पर थिरके समाजजनों के पैर


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ’जैनम’ द्वारा सुरूचि गार्डन मे जैनम रास गरबा का आयोजन किया गया। सभी ग्रुपों ने अपनी प्रस्तुति बहुत ही शानदार तरीके अलग-अलग थीम पर गरबा किया। हर ग्रुप का तरीका अनोखा था। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ’जैनम’ द्वारा सुरूचि गार्डन मे जैनम रास गरबा का आयोजन किया गया। ग्रुप अध्यक्ष अर्चना दिलीप गोधा एवं सचिव ज्योति शरद गंगवाल ने बताया कि इस मिटिंग में चार संयोजक बनाए गए। प्रतिपाल कुसुम टोग्या, राजेंद्र मंजू झांझरी, दिलीप पंकज टोग्या, सुरेश मीना मेहता बनाए गए। इन्होंने ग्रुप को चार भागों में बांटा और जिनके नाम डांडिया के दिवाने, डांडिया की धडकन, डांडिया अलबेला, गब्बर गरबा गैंग का नाम दिया गया। सभी ग्रुपों ने अपनी प्रस्तुति बहुत ही शानदार तरीके अलग-अलग थीम पर गरबा किया। हर ग्रुप का तरीका अनोखा था।

किसी ग्रुप ने गुजराती थीम तो किसी ने महाराष्ट्र की लॉवणी, किसी ने बंगाली स्टाइल और किसी ने शोले फिल्म के संवादों के साथ गरबा कर सबका मन मोह लिया। जजेस द्वारा प्रथम द्वितीय ,तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक जैन ,जैनेश झांझरी, दीपक पाटनी, अमित शाह, अवनि विशेष जैन, नीता सोगानी, प्रीति पहाडिया, अंकिता शाह, कैलाश सेठी, प्रमोद पापडीवाल, अनिल अजमेरा ,संजय बाकलीवाल उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page