आगरा के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 7, आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और क्षमावाणी पर्व मनाया गया। 108 दीपकों से भव्य आरती, जलयात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पर्यूषण पर्व का समापन हुआ। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा के सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। सबसे पहले श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। इसके बाद क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया गया।
मंदिर प्रांगण में भगवान शांतिनाथ की भव्य आरती 108 दीपकों से संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने जलयात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह जलयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर बैंडबाजों के साथ शिवालिक कैम्ब्रिज स्कूल होते हुए पुनः मंदिर पर संपन्न हुई। पंडित आशुतोष शास्त्री और अंशुल शास्त्री ने प्रवचन में कहा कि क्षमावाणी पर्व का महत्व तभी है जब हम मन की कटुता और कलुषता को दूर करें। क्षमा का दीपक हमारे भीतर सदैव प्रज्वलित रहना चाहिए जिससे हम धर्म और सौम्यता के मार्ग पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि माफी मांगने से बड़ा माफ करने वाला होता है, अतः क्षमाभाव को आत्मसात करना ही सच्चे पर्व की सार्थकता है।
आरती और विधान के बाद पर्यूषण पर्व 2024 का समापन समारोह भी आयोजित हुआ। इसमें दशलक्षण पर्व पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली संस्थाओं, त्यागी वृत्ति सम्मान, सम्यगदर्शन महिला मंडल, शांतिनाथ पाठशाला, सखी बहु मंडल, जैन समाज, जैन मिलन सिद्धार्थ, जैन मिलन अहिंसा, महिला व युवा मंच सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया गया।
यह रहे उपस्थित
इस मौके पर श्री शांतिनाथ प्रबंध समिति के पदाधिकारी हीरालाल बैनाड़ा, सुरेश चंद जैन तार वाले, अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, मंत्री विजय जैन निमोरब, मगन चंद जैन, महेश चंद जैन, अरुण जैन, अनिल आदर्श जैन, सतीश जैन, राजेन्द्र जैन, दिलीप जैन, अतुल जैन, संजीव जैन, हेमा जैन, राकेश जैन, जितेश जैन, आलोक जैन, सिद्धांत जैन, मोहित जैन, विपुल जैन, वैभव जैन, प्रशांत जैन, दीपक जैन, अनंत जैन, दीपेश जैन, विकास जैन, आदिश जैन, शुभम जैन, विपिन जैन, संजय जैन, घनश्याम जैन, सिद्धार्थ जैन, दीपांशु जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज मौजूद रहा।













Add Comment