समाचार

ताजगंज जैन समाज ने निकाली श्रीजी की रथयात्रा : भगवान का किया जिन अभिषेक


दशलक्षण महापर्व के समापन पर सकल जैन समाज ताजगंज के तत्वावधान में रविवार को श्रीजी की रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने दोपहर 2 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ किया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। दशलक्षण महापर्व के समापन पर सकल जैन समाज ताजगंज के तत्वावधान में रविवार को श्रीजी की रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने दोपहर 2 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ किया। रथ में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को बैठकर श्रद्धालुु कसेरट बाजार, कटरा जागीदास, चौक कागजियान, घीआई मंडी, गुड़हाई मंडी, दलिहाई, नंदा बाजार,तांगा स्टैंड, चौक थाना होती हुई श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा पंचायती मंदिर के पांडाल में पहुंची। रथयात्रा में बड़ी संख्या में ताजगंज जैन समाज के महिला, पुरुष, बच्चों के अलावा अन्य समाज के लोग भी शामिल थे।

वहीं रथ यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया था। रथयात्रा के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए जिन अभिषेक किया। इस दौरान समाज के लोगों ने स्नेह मिलन भोज किया। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष संजय जैन,संजय बाबू जैन,विजय जैन,योगेश जैन, पारस जैन,मधुर जैन, विश्व जैन,विशाल जैन,उत्सव जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन,रितु जैन, सपना जैन,मिराजन जैन,गीता जैन, अनुराधा जैन समस्त ताजगंज के अलावा विभिन्न स्थानों की जैन समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page