समाचार

पोरवाड़ सामाजिक मंच का अधिवेशन इंदौर में : 24 अगस्त को होगी वार्षिक आम सभा व धार्मिक आयोजन


इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच का अधिवेशन एवं वार्षिक आम सभा 24 अगस्त 2025 को छोटी नसिया जी (बड़े गणपति के पास) पर आयोजित होगी। इस अवसर पर धार्मिक विधान, सामाजिक बैठक और सामूहिक भोज के कार्यक्रम होंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच की साधारण सभा 24 अगस्त 2025, रविवार को दोपहर 3 बजे से छोटी नसिया जी मंदिर (बड़े गणपति के पास, इंदौर) में आयोजित होगी।

इस अधिवेशन की अध्यक्षता श्री नमीष जैन (टेनी), अध्यक्ष इंदौर करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय कुमार जैन (लोणारावाले), खरगोन तथा विशेष अतिथि श्री प्रशांत जैन, कुलाधिपति सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर एवं भोपाल उपस्थित रहेंगे।

सभा में मंगलाचरण, आय-व्यय का विवरण, ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा:

• सुबह 8:30 बजे – नाश्ता

• 9:15 बजे – ध्वजारोहण

• 9:30 बजे – वचनामृत विधान (अंतर्मुखी मुनि श्री 108 पुण्यसागरजी महाराज के सानिध्य में)

• 11 बजे – आहार चर्या

• 12 बजे – सामूहिक भोज

• 1 बजे – अधिवेशन (मुनिश्री 108 पुण्यसागरजी महाराज के सानिध्य में)

• 3 बजे – वार्षिक आम सभा

• 5 बजे – सामूहिक भोज

सहयोगी परिवार:

• स्वल्पाहार सहयोगी परिवार: स्व. शांता बाई जैन, श्री राजेंद्र-सोमा जैन, श्री विजय-शिल्पा जैन, श्री जय-हीरल जैन, अभिजय-अरिंजय जैन

• अन्नपूर्णा (सांध्य) सहयोगी परिवार: प्रकाश जैन-श्रीमती सपना जैन, श्रीमती पूर्वी जैन-श्री पुलकित जैन, बेबी विहा जैन

• नमकीन छाछ प्रायोजक परिवार: श्रीमती मधुबाला जैन, श्री आशीष-श्रीमती स्वाति जैन, दीक्षिता जैन (इंदौर)

आयोजक:

इस अधिवेशन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच द्वारा किया जा रहा है।

समिति पदाधिकारी –

• अध्यक्ष: समीर जैन

• कार्याध्यक्ष: सचिन जैन

• सचिव: समति जैन

• कोषाध्यक्ष: निलेश मंडलोई

• महिला अध्यक्ष: नीना जैन

• महिला सचिव: ऋतु जैन

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page