श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज समिति टोंक के तत्वावधान में जैन समाज की ओर से आचार्य गुरुवर वर्धमान सागर महाराज को पुरानी टोंक आगमन के लिए श्रीफ़ल भेंट किया गया। आचार्यश्री वर्धमान सागरजी महाराज ने प्रवचन के दौरान घोषणा कर पुरानी टोंक आने का आशीर्वाद दिया। टोंक से पढ़िए, यह खबर…
टोंक। श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज समिति टोंक के तत्वावधान में जैन समाज की ओर से आचार्य गुरुवर वर्धमान सागर महाराज को पुरानी टोंक आगमन के लिए श्रीफ़ल भेंट किया गया। आचार्यश्री वर्धमान सागरजी महाराज ने प्रवचन के दौरान घोषणा कर पुरानी टोंक आने का आशीर्वाद दिया। गुरुवर ससंघ 12 अगस्त को पुरानी टोंक आएंगे। राजेश अरिहंत ने बताया कि गुरुवर के पुरानी टोंक आगमन के आशीर्वाद को सुनकर पुरानी टोंक निवासी श्रद्धालुओं में हर्ष की अपार लहर दौड़ गई। समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, अशोक छाबड़ा, सुरेंद्र जयपुरिया, ओमप्रकाश सोनी, देवेंद्र जैन, प्रकाश पटवारी, राकेश कासलीवाल, अजय सोगानी, जितेश जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं महिला पुरुषों बच्चों ने मिलकर आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल भेंटकर जयकारे लगाए।
भक्ति भाव से निकाला जाएगा मंगल प्रवेश जुलूस
12 अगस्त को आचार्य संघ का अमीरगंज नसिया से मंगल विहार का जुलूस प्रातः 6 बजे रवाना होगा। जुलूस में बैंडबाजे की मधुर धुनों पर श्रावक भक्ति नृत्य करते हुए हाथों में केसरिया, पंचरंगी ध्वज थामे हुए जयकारे लगाते हुए हाथों में जैन धर्म के दोहे लिखे हुए तख्तियां थामे हुए भक्ति भाव के साथ चलेंगे। जुलूस बड़ा कुआं पांच बत्ती सुभाष बाजार घंटाघर बाबरों का चौक, छोटा बाजार, नया मंदिर मार्ग होते हुए पांच मंदिर पर भव्य मंगल प्रवेश होगा। जहां पर आचार्य संघ पांच मंदिर जी के दर्शन करेंगे।
मंदिर परिसर को सजाया जा रहा
श्री 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नवीन जिनालय में उनके मंगल प्रवचन होंगे एवं नवीन जिनालय में भगवान विराजमान करने के लिए भव्य पंच कल्याणक महोत्सव की तारीख की घोषणा गुरुदेव के मुखारविंद से होगी। इस कार्यक्रम के लिए संपूर्ण पांच मंदिर परिसर को खूबसूरत डेकोरेशन एवं फ्लेक्स बैनर से सजाया गया है।













Add Comment