समाचार

16 वर्षीय हर्ष झामर की 12 उपवास की तपस्या पूर्ण: समाजजनों ने अनुमोदना कर किया अभिनंदन


आचार्य प्रवर श्री उमेशमुनिजी मसा के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी मसा आदि ठाणा-9 व पुण्य पुंज साध्वी श्री पुण्यशीलाजी मसाआदि ठाणा-10 के डीपी परिसर में गुरु समर्पण वर्षावास में त्याग और तपस्या का दौर जारी है। अणु बाल मंडल के तपस्वी हर्ष झामर ने मात्र 16 वर्ष की उम्र में 12 उपवास की कठोर तपस्या पूरी की। समाजजनों और श्रीसंघ ने उनका बहुमान किया। रतलाम से पढ़िए, शिरीष सकलेचा की यह खबर…


रतलाम। आचार्य प्रवर श्री उमेशमुनिजी मसा के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी मसा आदि ठाणा-9 व पुण्य पुंज साध्वी श्री पुण्यशीलाजी मसाआदि ठाणा-10 के डीपी परिसर में गुरु समर्पण वर्षावास में त्याग और तपस्या का दौर जारी है। बड़ों के साथ कम उम्र के तपस्वी भी तपस्या में लीन हैं। यहां अणु बाल मंडल के तपस्वी हर्ष झामर ने मात्र 16 वर्ष की उम्र में 12 उपवास की कठोर तपस्या पूरी की। छोटी उम्र में तप करना अनुमोदनीय होने के साथ ही सभी के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी भी है। उल्लेखनीय है कि तपस्वी हर्ष झामर श्री धर्मदास जैन श्री संघ कस्तूरबा नगर मिल क्षेत्र स्थानक के महासचिव नवीन झामर और अणु श्राविका मंडल की पूर्व अध्यक्ष रीता झामर के छोटे पुत्र हैं।

तपस्या पूर्ण होने पर श्री धर्मदास जैन संघ द्वारा तपस्वी का नियमित धर्मसभा के दौरान बहुमान समारोह रखा गया। विभिन्न तप आराधकों ने तप की बोली लेकर तपस्वी का शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान पूरी धर्मसभा में जयकारे गूंज उठे। श्री संघ और संघ की समस्त संस्थाओं ने तपस्वी के तप की खूब-खूब अनुमोदना की और दिल खोलकर धन्यवाद दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page