समाचार

सहकारी संस्था प्रशासक ने सदस्यों के हित में कई निर्णयों की घोषणा की: जय भारत सहकारी संस्था की साधारण सभा में सदस्यों का किया सम्मान 


6 हजार सदस्यों वाली जय भारत परस्पर सहकारी संस्था मर्यादित की 64 वीं वार्षिक साधारण सभा पंजाब अरोड़वंषीय धर्मशाला में संपन्न हुई। सदस्यों ने सभा में वर्ष 2024-25 के वार्षिक पत्रक स्वीकृत कर अन्य संकल्पों की पुष्टि की। सदस्यों का भी शॉल-श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। 6 हजार सदस्यों वाली जय भारत परस्पर सहकारी संस्था मर्यादित की 64 वीं वार्षिक साधारण सभा पंजाब अरोड़वंषीय धर्मशाला में संपन्न हुई। सभा का प्रारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर किया एवं अध्यक्षता संस्था प्रशासक अवनि श्रीवास्तव ने की। सदस्यों ने सभा में वर्ष 2024-25 के वार्षिक पत्रक स्वीकृत कर अन्य संकल्पों की पुष्टि की। वार्षिक पत्रकों का वाचन आशीष नामदेव ने किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजेश जैन ने बताया कि सभा में प्रशासक अवनि श्रीवास्तव ने सदस्यों के हितार्थ कई निर्णयों की घोषणा की, जिसका सदस्यों ने कर्तव्य ध्वनि से स्वागत किया।

इस अवसर पर ऐसे सदस्यों का भी शॉल-श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया, जो संस्था से लिए गए ऋण की किश्तों का नियमित और निर्धारित समय पर भुगतान करते हैं। सम्मानित सदस्यों में रेखा शर्मा, सतीश सुनहरे, श्याम बैरागी व अन्य शामिल रहे। सभा को संस्था के पूर्व प्रशासनिक प्रबंधक डॉ. जैनेंद्र जैन आदि ने संबोधित किया। आभार प्रभारी प्रबंधक सुदिन जोशी ने माना तथा संचालन मनीषसिंह ठाकुर ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page