बड़ौत में दिगंबर जैन अतिथि भवन में आचार्य श्री 108 नयन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जैन ज्योतिष एवं वास्तु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। देशभर के 20+ विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन ज्योतिष के महत्व को रेखांकित किया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
बड़ौत (उत्तर प्रदेश) — श्री दिगंबर जैन अतिथि भवन बड़ौत में जागृतिकारी संत आचार्य श्री 108 नयन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जैन ज्योतिष एवं वास्तु संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ। इस गोष्ठी में देशभर से 20 से अधिक विद्वानों ने भाग लिया।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता आदिनाथ चैनल फेम जैन ज्योतिषाचार्य रवि जैन गुरुजी (दिल्ली) रहे, जिन्होंने “ज्योतिष के अनुसार कब होगा आपका भाग्योदय” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में आए लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
सभी विद्वानों का सम्मान किया
आचार्य श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जैन ज्योतिष और वास्तु विज्ञान हमारे तीर्थंकरों द्वारा बताए गए विषय हैं, जिनका सही ढंग से अध्ययन और उपयोग समाज को लाभ पहुंचा सकता है। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. टीकम चंद जैन ने परिषद की पांच वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में डॉ. अरविंद जैन, पं. अशोक जैन “धीरज”, डॉ. सुरभि जैन, पं. धीरज जैन, जय कुमार जैन, मुकेश जैन समेत कई विद्वान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डी.के. जैन ने किया और समापन पर प्रधान प्रवीण जैन व महामंत्री मनोज जैन ने सभी विद्वानों का सम्मान किया।













Add Comment