श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर खां में जगत कल्याण की कामना से मंदिर पुजारीगण द्वारा आयोजित शांतिनाथ महामंडल विधान के दसवें दिन रविवार को 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के समक्ष श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संगीतमय पूजन विधान का आयोजन किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर खां में जगत कल्याण की कामना से मंदिर पुजारीगण द्वारा आयोजित शांतिनाथ महामंडल विधान के दसवें दिन रविवार को 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के समक्ष श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संगीतमय पूजन विधान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिनालय में जिनेन्द्र देव का अभिषेक एवं विश्व की सुख-समृद्धि कामनार्थ शांतिधारा की गई। अभिषेक एवं शांतिधारा के उपरांत विधानाचार्य सौरभ जैन शास्त्री एवं सह विधानाचार्य रविंद्र जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ इन्द्र-इन्द्राणियों ने देव-शास्त्र-गुरु की पूजन के साथ ही अष्ट द्रव्यों से भगवान शांतिनाथ की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धापूर्वक विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान जैन श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ का जयघोष किया। जिससे पूरा मंदिर परिसर धर्ममय हो गया।
धार्मिक आयोजन के बीच में श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्ति-भाव प्रकट किया। महाअर्घ्य समर्पण, शांतिपाठ एवं विसर्जन विधि के साथ पूजन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्रीजी की मंगल आरती उतारी कर पुण्य का संचय कियाद्यइस अवसर पर सुभाष जैन, नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद, वीरेंद्र जैन, विजय ,विशाल जैन, जीतू जैन, धर्मेंद्र जैन, अमित जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, ओमवती जैन, स्नेहलता जैन, समस्त गुदड़ी मंसूर खां जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment