कुण्डलपुर के सिद्ध क्षेत्र में भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर भक्तामर महामंडल विधान, महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू जैसे कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। आचार्य समयसागर महाराज के आशीर्वाद से हुए इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पढ़िए राजीव सिंघई की पूरी रिपोर्ट…
कुण्डलपुर। दमोह स्थित सिद्धक्षेत्र पर 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर बड़े भक्तिभाव से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पूज्य बड़े बाबा की तपस्थली और आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रभावक शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के सान्निध्य में कुण्डलपुर सिद्धक्षेत्र पर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तामर महामंडल विधान के साथ पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन तथा पार्श्वनाथ भगवान जी का महामस्तकाभिषेक किया गया। भगवान के श्रीचरणों में निर्वाण लाडू समर्पित कर अनेक श्रद्धालुओं ने पुण्यार्जन किया। विभिन्न स्थानों से पधारे श्रद्धालु परिवारों को शांतिधारा, अभिषेक, लाडू समर्पण एवं आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
दीप अर्चना एवं संगीतमय आरती का आयोजन
सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं संगीतमय आरती का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। इस अवसर पर इंजीनियर आर.के. जैन, आयोजन मंत्री अजय जैन निरमा, कस्तूरचंद जैन, परसोत्तम जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने जैन श्रद्धालुओं को धर्मभाव, एकता और मोक्ष की प्रेरणा प्रदान की।













Add Comment