समाचार

सीए कमलेश जैन के मार्गदर्शन में हुआ 340 करोड़ का निवेश : मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने किया प्लांट का उद्घाटन


जैन समाज के गौरव सीए कमलेश जैन के मार्गदर्शन में मेघालय में वरुण बेवरेज का नया प्लांट 340 करोड़ रुपये के निवेश से प्रारंभ हुआ। पढ़िए मनोज जैन नायक की खास रिपोर्ट…


मुरैना। जैन समाज के प्रेरणास्त्रोत सीए कमलेश जैन निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में मेघालय में वरुण बेवरेज कंपनी का भव्य प्लांट इनॉगरेशन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कोनराड संगमा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कई मंत्री, विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारी भी प्लांट उद्घाटन में शामिल हुए। सभी ने प्लांट की आधुनिक व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

जैन ने मानव सेवा में निभाई भागीदारी 

इस नए प्लांट में 340 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जो सीए कमलेश जैन के मार्गदर्शन में संभव हो पाया। इससे लगभग 1000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। सीए कमलेश जैन (गुरुग्राम) ने अपने कार्यक्षेत्र, समाजसेवा, स्वास्थ्य शिविरों व पीड़ित मानव सेवा के क्षेत्र में भी अत्यंत प्रेरणादायक भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली ने देश, समाज और परिवार को गौरवान्वित किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page