समाचार

समाजसेवी नमिष जैन को निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर दी बधाई: इंदौर में हुए थे पिछले दिनों त्रि वर्षीय चुनाव 


दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर के त्रिवर्षीय चुनाव पिछले दिनों दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज भवन में हुए। इस प्रतिष्ठात्मक चुनाव में समाजसेवी नमीष जैन को चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। सनावद पोरवाड़ समाज के लोगों ने नई कार्यकारिणी के चयन पर बधाई प्रेषित की है। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर के त्रिवर्षीय चुनाव पिछले दिनों दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज भवन में हुए। इस प्रतिष्ठात्मक चुनाव में समाजसेवी नमीष जैन को चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। सनावद पोरवाड़ समाज के लोगों ने नई कार्यकारिणी के चयन पर बधाई प्रेषित की है। उल्लेखनीय है कि इंदौर शहर के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी व्यक्ति को चौथी बार अध्यक्षीय जिम्मेदारी देकर भरोसा जताया गया है।

यह उनके तीन कार्यकाल की स्वर्णिम उपलब्धि के मद्देनजर समाजजनों ने उन्हें सर्वानुमति से अपने समाज का अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की सहमति प्रदान की है। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष नमीष जैन टेमी ने बताया कि वह समाज के विकास की गति बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस चुनावी प्रक्रिया में नमीष जैन टेमी ने श्रेष्ठी जैन को सचिव और आतिश जैन मोहना को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर चुनाव संचालक मंडल में सुनील जैन ईशान, सुदर्शन जटाले, रमेशचंद जैन को चुनावी गतिविधियां संचालित किए जाने के लिए नियुक्त किया गया था। इस चुनाव में नमीष जैन के निर्वाचित होने पर समाजजनों में अपार हर्ष व्याप्त है। यह उल्लेखनीय है कि तीन बार के अध्यक्षीय कार्यकाल में नमिष जैन जन-जन के लाड़ले बनकर उभरे हैं।

इसलिए उन्हें चौथी बार अध्यक्ष बनाया गया है। विदित रहे कि दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर निमाड़ मालवा में सबसे बड़ी समाज के रूप में नेतृत्व कर रही है। इस नवीन कार्यकारणी के पुनर्गठन पर दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज अध्यक्ष मनोज जैन, मनीष पंचोलिया, मुनि सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश जैन, वारिश जैन, कुसुम काका, सुधीर चौधरी, डॉ.प्रकाश जैन, सुरेश पंचोलिया ,जनीशकुमार जैन, डॉ. रवीश जैन, पराग जैन, संजय जैन, विशाल सराफ, आशीष चौधरी, हेमू जैन, पुष्पेंद्र जैन, अनुभव सराफ, प्रशांत जैन सहित सभी समाजजनों ने समस्त नवीन कार्यकारणी को बधाई दी है। साथ ही उनकी गौरवमय कार्यकाल के लिए मंगल कामनाएं की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page