इंदौर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कैंपस में अखिल भारतीय दिगंबर जैन उमंग महिला परिषद द्वारा रक्षाबंधन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद सदस्यों ने बीएसएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधकर कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सहित देशभक्ति से भरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल भावनात्मक रहा।पढ़िए रूचि की विस्तृत खबर
इंदौर। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय दिगंबर जैन उमंग महिला परिषद द्वारा सीमा सुरक्षा बल (BSF) कैंपस में एक विशेष राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में परिषद की महिलाओं ने देश के रक्षक वीर जवानों की कलाइयों पर प्रेम और कृतज्ञता से राखी बांधी, जिससे वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।
कार्यक्रम का संचालन परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता गोधा के नेतृत्व में हुआ, जिन्होंने संगठन को एकजुट करते हुए आयोजन को प्रभावशाली रूप दिया। कार्यक्रम समन्वय में रुचि चोविशया जैन का योगदान सराहनीय रहा, जिन्होंने साथ ही मंच संचालन द्वारा कार्यक्रम को भावनात्मक ऊँचाई प्रदान की।
*देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुति*
पारूल पहाड़िया, रितु बज, श्वेता पाटनी, शिल्पी छाबड़ा, शिल्पी पाटनी और सोनल पाटोदी की देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। वहीं मानरो फाउंडेशन से श्रेया और मुक्तांश द्वारा बनाई गईं राखियाँ और स्पॉन्सर की गईं किट्स ने कार्यक्रम को आत्मीय स्पर्श दिया। सविता बड़जात्या द्वारा दिए गए उपहार भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
*स्मृति चिन्ह की विशेष सराहना*
कार्यक्रम की सफलता में परिषद की वरिष्ठ सदस्यों शशि भाभी, अनीता सेठी, अनीता बड़जात्या, सुनीता छाबड़ा, किरण दोषी, मनीषा जैन, संगीता जैन तथा बोर्ड टीम का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। सरिता अजमेरा द्वारा तैयार किए गए स्मृति चिन्ह की विशेष सराहना हुई। वहीं पूजा जैन, मोनिका जैन, साधना अजमेरा, सरिता जैन और विशाखा जैन ने गिफ्ट पैकिंग और प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी निभाई। सचिव रिंकू अजमेरा और कोषाध्यक्ष दीपाली कासलीवाल ने आयोजन की रूपरेखा से लेकर समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति तक नेतृत्व किया। दीपाली बिलाला के मधुर गायन और मीना बिलाला, सविता बज, सरिता जैन द्वारा किए गए बस प्रबंधन ने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ाया।
यह आयोजन केवल राखी का पर्व नहीं रहा, बल्कि यह देश के जवानों के प्रति आभार, सम्मान और स्नेह को समर्पित एक सशक्त सामाजिक संदेश बन गया। उमंग महिला परिषद का यह प्रयास निश्चित ही सभी के हृदय में लम्बे समय तक गूंजता रहेगा।













Add Comment