समाचार

पारसनाथ महिला मंडल अंबाह ने हरियाली तीज महोत्सव मनाया : भजन-कीर्तन, नृत्य संगीत की रही धूम 


श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पारसनाथ महिला मंडल अंबाह द्वारा हरियाली तीज जैन बगीची में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन से की गई। हरियाली तीज महोत्सव का भव्य और सांस्कृतिक आयोजन जैन बगीची परिसर में किया गया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना/अंबाह। श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पारसनाथ महिला मंडल अंबाह द्वारा हरियाली तीज जैन बगीची में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन से की गई। हरियाली तीज महोत्सव का भव्य और सांस्कृतिक आयोजन जैन बगीची परिसर में किया गया। महिलाओं ने उत्सव में भाग लेकर श्रृंगार संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। मंच पर महिलाओं द्वारा तीज गीत लोक नृत्य और भक्ति प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिसर में लगे झूले सजीव हरियाली रंगीन साज-सज्जा और चेहरे पर मुस्कान मुस्कुराती महिलाओं ने वातावरण को पूरी तरह उत्सव रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने एक-दूसरे के माथे पर चंदन का तिलक लगाकर मोती की माला पहनाकर स्वागत वंदन किया। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने झूले झूलकर धमाल मस्ती की। जिसमें डांडिया, नींबू चम्मच, चेयर रेस खो-खो, कबड्डी, प्रश्नमंच, महेदीं रचाओ, जैसे गेम भी खिलाए गए। हरियाली तीज महोत्सव पर गीत पर महिलाओं ने जमकर धमाल मस्ती भी की गई। मंच संचालन आकाश कपिल जैन केपी एवं आभार व्यक्त संतोष जैन ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page