देश की राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग स्थित जैन मंदिर को रविवार को ध्वस्त करने की प्रक्रिया की गई। इस अवसर पर दिल्ली में समाज जनों ने मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जैन समाज में इस कार्रवाई के विरुद्ध आक्रोश है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। देश की राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग स्थित जैन मंदिर को रविवार को ध्वस्त करने की प्रक्रिया की गई। इस अवसर पर दिल्ली में समाज जनों ने मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जैन समाज में इस कार्रवाई के विरुद्ध आक्रोश है। जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने बताया कि सकल जैन समाज के लोग इस कुकृत्य का घोर विरोध करते हैं।
उन्होंने बताया कि यदि दिल्ली प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो भारत वर्षीय जैन समाज द्वारा इसके विरोध में चरणबद्ध देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। जैन समाज की धरोहरों पर आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले मुंबई में भी जैन मंदिर को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। जिसका भी समाजजनों ने घोर विरोध किया था। जैन धर्म के आस्था स्थलों की सुरक्षा के लिए सामाजिक रूप से आंदोलन आवश्यक हो गया है।













Add Comment