समाचार

जीवन रक्षक किट सीनियर माध्यमिक विद्यालय बॉडीगमा में बांटे : सब की सेवा सबको प्यार के तहत हुआ आयोजन


सब की सेवा सबको प्यार महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा महावीर इंटरनेशनल अपेक्स कार्यालय से प्राप्त जीवन रक्षक किट का वितरण शनिवार को विद्यालय में किया गया। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


 बांसवाड़ा। सब की सेवा सबको प्यार महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा महावीर इंटरनेशनल अपेक्स कार्यालय से प्राप्त जीवन रक्षक किट का वितरण शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमप्रताप पटेल, महावीर इंटरनेशनल शाखा नोगामा के अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी, व्याख्याता मुकेश दवे, महावीर इंटरनेशनल शाखा के सचिव कैलाश पंचोरी, वीर जगजी कटारा, वीर अखिल गांधी, आयुर्वेद विभाग से डॉक्टर एवं विद्यालय स्टाफ के सानिध्य में किया गया।

इस अवसर पर सुरेशचंद्र गांधी ने बताया कि आजकल बालक से लगाकर बड़ों तक कभी भी हार्ट अटैक आता है। इस हेतु प्राथमिक उपचार के रूप में इस किट में तीन प्रकार की गोली रखी गई है। इस गोली के सेवन से कुछ समय बचाव हो सकता है। किसी व्यक्ति को छाती दर्द हो ताप सीना पसीना हो जाता है। घबराहट होने लगे तो इस परिस्थिति में यह गोलियां लेनी चाहिए।

सेवा कार्यों की सराहना की

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम प्रताप ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल के इस प्रकार की सेवा कार्य बहुत सराहनीय है पूर्व में भी महावीर इंटरनेशनल द्वारा हमार विद्यालय में मैं सेवा कार्य किए गए थे हमारी ओर से उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद महावीर इंटरनेशनल की 50 सी गोल्डन जुबली की पुस्तक महावीर प्रवाह का अंक सभी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ डॉली यादव, अपेक्षा व्यास, चेतना, रमेश मसानी, मनोज पाटीदार, लक्ष्मण खराड़ी, खोमा यादव, प्रवीण त्रिवेदी, अनीता, अलका ने अपना सहयोग प्रदान किया। महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की जानकारी जगजी भाई कटारा ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page