नारियल एक स्वादिष्ट और सेहतमंद सामग्री है, जिसे मीठे और नमकीन दोनों व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। आज हम बना रहे हैं नारियल की बर्फी – एक आसान और झटपट बनने वाली पारंपरिक मिठाई, जो खास मौकों पर या जब भी मीठा खाने का मन हो, तुरंत तैयार की जा सकती है।
नारियल की बर्फी की रेसिपी
सामग्री:
ताजा कसा हुआ नारियल – 2 कप
कंडेन्स्ड मिल्क – 1 कप
घी – 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
कटे हुए ड्रायफ्रूट्स – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
चांदी का वर्क– सजावट के लिए (वैकल्पिक)
विधि:
1. एक नॉन-स्टिक कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें कसा हुआ नारियल डालकर 2 से 3 मिनट धीमी आंच पर भूनें।
2. अब इसमें कंडेन्स्ड मिल्क मिलाएं और लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर कढ़ाही न छोड़ने लगे।
3. इलायची पाउडर और ड्रायफ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. मिश्रण को घी लगी थाली में फैलाएं और ऊपर से दबाकर समतल कर दें। चाहें तो चांदी का वर्क लगाएं।
5. ठंडा होने पर बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें।
इसे आप 5 से 6 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।













Add Comment