आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के शिष्य क्षुल्लक महोदय सागर जी महाराज एवं आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज के शिष्य क्षुल्लक पुण्योदय सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में अष्टान्हिका पर्व के दौरान चतुर्दशी तिथि बुधवार को श्री चंद्रप्रभ जैन मंदिर सभागार में श्री नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान पूजन की आराधना की गई। धरियावद से अशोक जेतावत की पढ़िए, यह खबर…
धरियावद। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के शिष्य क्षुल्लक महोदय सागर जी महाराज एवं आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज के शिष्य क्षुल्लक पुण्योदय सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य, प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन के निर्देशन और प्रतिष्ठाचार्य भागचंद जैन के विधि विधान में अष्टान्हिका पर्व के दौरान चतुर्दशी तिथि बुधवार को श्री चंद्रप्रभ जैन मंदिर सभागार में श्री नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान-पूजन की आराधना की गई। श्री नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान में सौधर्म इंद्र राजेंद्र कुमार-मैना देवी गनोड़िया परिवार सहित 52 परिवारों ने विधान मंडल पर 52 अकृत्रिम जिनालयों की स्थापना करके पुण्यार्जन किया। प्रातः श्रीजी का जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक, नित्य नियम पूजन, देव शास्त्र गुरु पूजन, चंद्रप्रभ भगवान की पूजा के साथ ही नंदीश्वर विधान-पूजन का आयोजन कर भक्ति भाव पूर्वक अर्घ्य समर्पण किए गए।
वर्षायोग क्रिया संपन्न, मंगल कलश स्थापना 14 को
द्वय क्षुल्लक महोदय सागर जी और पुण्योदय सागर जी महाराज ने चातुर्मास 2025 हेतु बुधवार रात 8 बजे से आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी को वर्षायोग स्थापना की शास्त्रोक्त क्रियाएं संपन्न कीं। मंगल वर्षायोग कलश स्थापना समारोह आगामी 14 जुलाई, सोमवार को मनाया जाएगा। इसके पूर्व 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा और 11 जुलाई को वीर शासन जयंती पर्व द्वय क्षुल्लक के सान्निध्य में आयोजित होंगे।













Add Comment