दिगंबर जैन सोशल एंड कल्चरल ग्रुप जिला बांसवाड़ा द्वारा राष्ट्र संत मुनि श्री तरुण सागर जी महाराज की 58वीं जन्म जयंती पर पावन स्मरण कर हार्दिक श्रद्धांजलि दी। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
बांसवाड़ा। दिगंबर जैन सोशल एंड कल्चरल ग्रुप जिला बांसवाड़ा द्वारा राष्ट्र संत मुनि श्री तरुण सागर जी महाराज की 58वीं जन्म जयंती पर पावन स्मरण कर हार्दिक श्रद्धांजलि दी। ग्रुप के जिला संयोजक अजीत कोठिया ने बताया कि अपने कड़वे प्रवचनों से विश्व विख्यात हुए मुनि श्री तरुण सागरजी आज हमारे बीच नहीं है पर उनके द्वारा धर्म, समाज, परिवार, शिक्षा, विवाह और वैराग्य पर कही गई खरी-खरी बातें आज भी हमारा पथ प्रशस्त करती है। अल्पायु में ही समाधिस्त होने को दुःखद बताते हुए ग्रुप सदस्यों ने मुनि श्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
आचार्य श्री पुष्पदंत सागरजी के शिष्य मुनि तरुण सागर जी ने अपने जीवन काल में राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु राज्य में हजारों मीलों की पैदल यात्रा कर विश्वभर में अहिंसा के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक काम किया। एक सितम्बर 2018 को अल्पायु में दिल्ली में आपके समाधिस्थ होने से पूरा विश्व शोक मग्न हो गया था। आपकी बताई गई सीखे और कड़वे प्रवचनों की अपार श्रृंखला हमारी अनमोल विरासत है।













Add Comment