समाचार

मुनि श्री शाश्वत सागर जी ट्रक की टक्कर से घायल: साधु-संतों को राजकीय अतिथियों का दर्जा देकर उनकी सुरक्षा हो


आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री शाश्वत सागर जी महाराज का गुरुवार को सुबह 5.30 सुरेंद्रनगर से गिरनार की ओर विहार करते हुए सामने से आते हुए ट्रक से टक्कर लगने से काफी ज्यादा चोटिल हो गए हैं। दिगंबर जैन समाज ने विहार के दौरान होने वाली इस तरह की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री शाश्वत सागर जी महाराज का गुरुवार को सुबह 5.30 सुरेंद्रनगर से गिरनार की ओर विहार करते हुए सामने से आते हुए ट्रक से टक्कर लगने से काफी ज्यादा चोटिल हो गए हैं। दिगंबर जैन समाज ने विहार के दौरान होने वाली इस तरह की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है। पूर्व में भी मप्र में माताजी संघ के विहार के दौरान तेज गति से आ रहे वाहन की टक्कर से घायल हो गईं थीं।

मुनियों पर हमले की घटनाओं ने भी उनके विहार के लिए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार साधु-संतों को राजकीय अतिथियों का दर्जा देकर उनकी सुरक्षा का पूर्ण बंदोबस्त करे। दिगंबर जैन समाज को भी केंद्र और राज्य सरकार से मुनिराजों और माताजी के विहार को पूर्ण सुरक्षित करवाने के लिए विशेष आग्रह करना चाहिए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page