समाचार

उदय नगर खंडेलवाल मिलन समूह की मीटिंग: गोम्मटगिरी में पौधरोपण कर पर्यावरण प्रेम का दिया संदेश 


उदयनगर खंडेलवाल मिलन समूह की विशेष बैठक गोम्मटगिरी में हुई। रोचक खेलों की प्रस्तुति ने सबको आनंदित और रोमांचित किया।कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया गया। इंदौर से पढ़िए, रुचि चौविश्या जैन की यह खबर…


इंदौर। उदयनगर खंडेलवाल मिलन समूह की विशेष बैठक गोम्मटगिरी में हर्षाेल्लास के साथ हुई। की रिमझिम बारिश के बीच गरमा-गरम नाश्ते, चाय और कॉफी का सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका मेन शाखा की अध्यक्ष सुनीता पाटनी ने निभाई। ममता पाटोदी और निशा द्वारा आयोजित रोचक खेलों ने सभी को आनंदित किया।

वहीं सुनीता अजमेरा, कल्पना पहाड़िया और लता बज ने शानदार तंबोला का आयोजन किया। जिसमें पुरस्कार निशा कासलीवाल की ओर से दिए गए। इसके उपरांत सभी सदस्याओं ने दाल-बाफले और लड्डू का आनंद उठाया। मोनिका, क्षाक्षरी, चंचल अजमेरा, रीना और प्रीति ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया गया। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page