समाचार

एकांश सिंघई का आईआईटी में चयन पर सम्मान: शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मनाया जश्न 


पत्रकार राजीव सिंघई मोनू के सुपुत्र एकांश सिंघई ने जेईई एडवांस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया और आईआईटी में चयन सुनिश्चित किया। एकांश ने जेईई मेन में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और 99.42 परसाइनटाईल अंक प्राप्त किए थे। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…


महरौनी। (ललितपुर)। पत्रकार राजीव सिंघई मोनू के सुपुत्र एकांश सिंघई ने जेईई एडवांस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया और आईआईटी में चयन सुनिश्चित किया। एकांश ने जेईई मेन में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और 99.42 परसाइनटाईल अंक प्राप्त किए थे। राजस्थान के कोटा शहर में अनएकडेमी संस्थान ने नीट और जेईई के मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें नीट और जेईई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र और छात्राओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

इस मौके पर शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने जमकर सेलेब्रसन किया और एक दूसरे को बधाई प्रेषित की। इस मौके पर अनएकेडमी के को फाऊंडर सुमित जैन, कोटा के प्रशांत जैन, इंदौर से अनएकेडमी परिवार से सौरभ सर, अभिलाष सर, मनीष जोशी सर, राजीव वर्मा सर, महेंद्र सर ,अजित लुल्ला सर सहित बड़ी संख्या में एकेडमी परिवार एवं छात्र छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page