समाचार

महिला जैन मिलन का योग दिवस पर भावना योग : 100 लोगों ने योग शिविर में भावना योग किया 


विश्व योग दिवस के अवसर पर महिला जैन मिलन क्षेत्र 10 नेहानगर शाखा द्वारा भावना योग शिविर जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया। मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त भावना योग में 100 लोगों ने भाग लिया। सागर से पढ़िए, यह खबर…


सागर। विश्व योग दिवस के अवसर पर महिला जैन मिलन क्षेत्र 10 नेहानगर शाखा द्वारा भावना योग शिविर जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया। मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त भावना योग का आयोजन योग शिविर में किया गया। जिसमें 100 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महावीर वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षक सुनीता जैन ने भावना योग के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाव ना योग के माध्यम से अपने अंदर पॉजिटिव एनर्जी का संग्रह करना है और इसके कारण ही हम शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास कर सकते हैं। प्रतिदिन सुबह 30 मिनट भावना योग करने से आपकी दैनिक दिनचर्या में एवं कार्य क्षमता में प्रगति होगी। प्रशिक्षक अंशिका जैन द्वारा योग कराया गया। सभी ने 1 घंटे तक भावना योग किया।

अंत में सभी वीर,वीरांगनाओं ने योग दिवस एवं भावना योग पर अपने विचार रखें सभी ने बताया कि कैसे योग हमारे जीवन शारीरिक, मानसिक रूप से उपयोगी है। अंत में महिला जैन मिलन द्वारा प्रशिक्षिक सुनीता जैन, कुमारी अंशिका जैन का सम्मान किया गया। संचालन वीरांगना रुचि सेठ ने किया एवं आभार वीरांगना मनीषा जैन ने माना। वीर पं. राजकुमार शास्त्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर मनीष जी शास्त्री, वीर आर.के जैन बैंक, वीर राजीव भारिल्ल, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता, पूर्व अध्यक्ष वीरांगना रितु, शाखा अध्यक्ष वीरांगना मनीषा चंदेरिया, कोषाध्यक्ष वीरांगना स्मिता, मंत्री वीरांगना रुचि सेठ, वीरांगना शालिनी बजाज, वीरांगना ज्योति, वीरांगना मंजू, वीरांगना रेनू, वीरांगना ज्योति, वीरांगना स्मिता प्रमोद भाई, वीरांगना रजनी, वीरांगना सरिता, वीरांगना दीपा आदि वीरांगनाओं ने भाग लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page