दिव्य संतों की नगरी, साधुओं की तपोभूमि, मुनियों के आशीर्वाद से धन्य-धन्य समाज के लिए एक और गौरव पल आ रहा है। 21 जून शनिवार को आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के शिष्य आचार्य विशद सागर जी महाराज (10पिच्छी) का मंगल आगमन बेड़िया की ओर से होगा। सनावद से पढ़िए, यह खबर…
सनावद। दिव्य संतों की नगरी, साधुओं की तपोभूमि, मुनियों के आशीर्वाद से धन्य-धन्य समाज के लिए एक और गौरव पल आ रहा है। 21 जून शनिवार को आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के शिष्य आचार्य विशद सागर जी महाराज (10पिच्छी) का मंगल आगमन बेड़िया की ओर से होगा।
सन्मति जैन काका ने बताया कि मुनि त्यागी सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश जैन ने सभी समाजजनों से खरगोन रोड पर पहुंचकर आचार्य संघ की अगवानी कर धर्म प्रभावना में सहयोगी बनने का निवेदन किया है। संतों की मंगल अगवानी के लिए सनावद नगरी की जनता उत्साहित है।













Add Comment