समाचार

मुनि श्री को चातुर्मास के लिए श्रीफल किया समर्पित: छत्रपति नगर पधारने का भी किया आग्रह 


मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी और मुनि श्री निष्पृह सागर जी महाराज को मिनी बुंदेलखंड के रूप में चर्चित छत्रपति नगर में पधारने एवं इस वर्ष 2025 का चातुर्मास छत्रपति नगर में स्थापित करने के लिए श्रीफल भेंट किया। श्री दिगंबर जैन आदिनाथ धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन के नेतृत्व में समाजजनों ने निवेदन कर अपनी भावना व्यक्त की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। नगर के उदय नगर में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी के शिष्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी और मुनि श्री निष्पृह सागर जी महाराज को मिनी बुंदेलखंड के रूप में चर्चित छत्रपति नगर में पधारने एवं इस वर्ष 2025 का चातुर्मास छत्रपति नगर में स्थापित करने के लिए श्री दिगंबर जैन आदिनाथ धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन के नेतृत्व में समाज जनों ने श्रीफल समर्पित किया और निवेदन तथा अपनी भावना व्यक्त की।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर मुनिश्री ने कहा कि आपकी भावना गुरु भक्ति अच्छी है। इस अवसर पर छत्रपति नगर के डॉ. जैनेंद्र जैन, विपुल बांझल, कमल जैन, राकेश नायक, अखिलेश सोधिया, श्रुत जैन, संदीप जैन आलोक जैन एवं वीरेंद्र जैन आदि समाज जन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page