समाचार

आचार्य श्री सुंदरसागरजी का शुक्रवार को होगा मंगल प्रवेश: रूपश्री परिवार ने लिया आचार्यश्री का आशीष


आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज संघ का शुक्रवार की प्रातः बेला में रामगंज मंडी नगर में मंगल प्रवेश होगा। गुरुवार की प्रातः बेला में महाराज श्री का मंगल आगमन रूपश्री फार्म हाउस जुल्मी में हुआ। जहां पर रूपश्री परिवार के रूपचंद जैन लाड़वा, भानु जैन लाड़वा एवं समस्त रूपश्री परिवार ने आचार्य श्री संघ की अगवानी की। रामगंजमंडी से अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


रामगंजमंडी। आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज संघ का शुक्रवार की प्रातः बेला में रामगंज मंडी नगर में मंगल प्रवेश होगा। गुरुवार की प्रातः बेला में महाराज श्री का मंगल आगमन रूपश्री फार्म हाउस जुल्मी में हुआ। जहां पर रूपश्री परिवार के रूपचंद जैन लाड़वा, भानु जैन लाड़वा एवं समस्त रूपश्री परिवार ने आचार्य श्री संघ की अगवानी की। रूपश्री परिवार ने संपूर्ण व्यवस्थाएं की एवं उन्होंने आचार्य श्री का भी मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने रूपश्री परिवार के पुण्य की अनुमोदना करते हुए उनके सेवा समर्पण की अनंत अनुमोदना की।

महाराज श्री की आहारचर्या भी यहीं पर हुई। संध्या बेला में मंगल विहार कर रात्रि विश्राम नालोदिया स्कूल में हुआ। जहां बालाशंकर, कालूलाल धाकड़ परिवार संत सेवा में समर्पित रहा। आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ शुक्रवार की सुबह 7 बजे रामगंजमंडी नगर के अंबेडकर सर्किल से नगर प्रवेश करेंगे। वहां से बाजार नंबर 7 से होते हुए स्टेशन चौराहा होते श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page