समाचार

धर्म पदयात्रा में ऐसे लगा जैसे इंदौर में गिरनार हुआ साकार: मुनिराजों ने तीर्थ क्षेत्र बचाने का सकल जैन समाज को दिलाया संकल्प 


गुरुवार का दिन इंदौर की धरती पर इतिहास रच गया। दिल्ली से चलकर इंदौर पहुंची नेमिनाथ गिरनारजी धर्म पदयात्रा के स्वागत में अपार जैन समाज उमड़ पड़ा। मुनिश्री निष्पक्षसागर जी महाराज और मुनिश्री निस्पृहसागरजी महाराज के सानिध्य में भव्य अगवानी के दौरान जय नेमिनाथ जय गिरनार के जयकारों से समूचा रीगल चौराहा ही नहीं शोभायात्रा मार्ग गूंज उठा। रास्तेभर में मंच लगाकर समाजजनों ने यात्रा की अगवानी और स्वागत किया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल जैन न्यूज के उपसंपादक प्रीतम लखवाल की यह खबर…


इंदौर। दिल्ली से आरंभ हुई 2200 किमी की नेमिनाथ गिरनारजी धर्म पदयात्रा का गुरुवार को पड़ाव इंदौर में रहा। यहां रीगल चौराहा स्थित श्री महावीर कीर्ति स्तंभ पर इस धर्म पदयात्रा का स्वागत और अगवानी करने के लिए सकल जैन समाज के लोग उमड़ पडे़। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुषों ने सुबह साढ़े सात बजे से जय नेमिनाथ जय गिरनार जी के जयकारों से चौराहे पर माहौल धर्ममय कर दिया। यहां सुबह से ही जैन समाज के महिला और पुरुष आना शुरु हो गए थे। धर्मयात्रा के पहुंचने के पूर्व मुनिश्री निष्पक्षसागर जी महाराज और मुनिश्री निस्पृहसागर जी महाराज श्री महावीर कीर्ति स्तंभ पर पहुंचे।

समाजजनों ने उनकी भी भव्य अगवानी कर नमोस्तु प्रस्तुत किया। जैसे ही नेमिनाथ गिरनारजी धर्म पदयात्रा का रजत रथ कीर्ति स्तंभ पर पहुंचा। जयकारों से समूचा चौराहा धर्ममय हो गया। रथ में विराजित भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा के दर्शन के लिए समाजजनों में होड़ लग गई। धर्म पदयात्रा में दिल्ली से चलकर इंदौर पहुंचे विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और उनकी पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया। जैन समाज के लोग 1008 फीट लंबा तिरंगा हाथ में लेकर शोभायात्रा में आगे बढ़े। इस अवसर पर महिलाओं, पुरुष और बच्चों के हाथ में पचरंगी ध्वजा शोभायात्रा की शोभा को आलोकित कर रही थी। भगवान नेमिनाथ के जयकारों के बीच रीगल चौराहे पर मुनिश्री निष्पक्षसागर जी महाराज और मुनिश्री निस्पृहसागर जी महाराज ने रजत रथ पर पहुंचकर भगवान नेमिनाथ के दर्शन कर पूजन आदि किया। इस मौके पर गुरुवर के जयकारों से गुरु भक्तों का उत्साह और दुगना हो गया।

धर्म पदयात्रा रीगल चौराहा, एमजी रोड, राजवाड़ा होते हुए मोदी की नसिया पहुंची। यहां पर मुनिराजों ने भगवान के दर्शन किए। धर्मसभा में अपने आशीर्वचनों से समाजजनों का संबोधित किया। इस शोभायात्रा में ज्ञान वर्धनी पाठशाला गुप्ति सदन के नन्हें बच्चों ने बैंड पर शानदार धुन बजाई। जिसकी सभी समाजजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। धर्मसभा में मंचस्थ मुनिराजों ने इंदौर सहित संपूर्ण देश के जैन समाज का गिरनारजी जाने का आह्वान किया। मुनिराजों ने तीर्थ क्षेत्र बचाने का सभी को संकल्प दिलवाया। इस मौके पर जय गिरनार और जय नेमिनाथ के जयकारों से धर्मसभा भी गूंज उठी।

पदयात्रा, धर्मयात्रा और तिरंगा यात्रा में इनकी उपस्थिति रही अनुमोदनीय 

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद शंकर लालवानी, इंदौर सामाजिक संसद के अध्यक्ष नरेंद्र वेद, राजकुमार पाटोदी, महावीर स्तंभ के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, इंदौर जैन विश्व संगठन के अध्यक्ष मयंक जैन,फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, पूर्व अध्यक्ष राकेश विनायका, इंदौर रीजन से प्रदीप चौधरी, पोरवाड़ समाज के अध्यक्ष नमीष जैन, श्रीफल जैन न्यूज परिवार से रेखा संजय जैन, नीता राजेश जैन, मंजू राजेश अजमेरा, बाहुबली पांड्या, वितूल अजमेरा, सुशील पंड्या, टीके वेद, कैलाश वेद, राजीव जैन, नवीन गोधा, दिलीप पाटनी, नकुल पाटोदी, पिंकेश टोंग्या, संगीता विनायका, प्रदीप बड़जात्या, कमलेश कासलीवाल, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, विपुल बांझल, सचिन जैन उद्योगपति, दिलीप पापड़ीवाल, मयंक काला, रितेश जैन, अंशुल जैन, ऋषभ जैन, जेके जैन फारेस्ट, सनत गंगवाल, गिरीश रारा, डॉ.संगीता विनायका, सुनीता सेठी सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page