समाचार

नारियल खेड़ा में तप कल्याण की आराधना की : पंचकल्याणक महोत्सव में आचार्य श्री की विशुद्ध देशना


कुछ सुरक्षित रख पाओ या ना रख पाओ परिणाम हमेशा सुरक्षित रखना,परिणामों की विशुद्धि भविष्य में निश्चित रूप से सिद्धि बनती है यह देशना पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ने पंचकल्याणक महोत्सव में तप कल्याणक के अवसर पर दी। भोपाल से पढ़िए, अभिषेक पाटिल की यह खबर..


भोपाल। नारियल खेड़ा जैन मंदिर में पाषाण से भगवान बनने के अनुष्ठान में मंगलवार को तप कल्याणक की आराधना हुई। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सा संघ सानिध्य में सुबह भगवान जिनेंद्र का अभिषेक और विशेष पूजा अर्चना के साथ अनुष्ठान हुए। महोत्सव के मीडिया प्रभारी अंशुल जैन ने बताया अनुष्ठान के दौरान संपूर्ण जिनालय केसरिया रंग में रंगा हुआ है। आयोजन स्थल पर प्रतीकात्मक अयोध्या नगरी की रचना की गई। जिसमें तप कल्याणक की आराधना के साथ जिन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा में तप की क्रिया के साथ आचार्य श्री के मुखारविंद से दीक्षा की क्रियाएं दी गई। नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु के स्वरों से संपूर्ण आयोजन स्थल गुंजायमान हो रहा है। जहां एक और युवराज आदि कुमार की बारात में उत्साह और खुशी का माहौल दिखा। वहीं दीक्षा की क्रियाएं देखकर सभी की आंखें नम थीं।

आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित किए

प्रतिष्ठाचार्य राजेश राज और अविनाश भैया के निर्देशन में अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान देश-विदेश के श्रावकों ने आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। महोत्सव समिति के शरद जैन और सुकेश जैन ने बताया कि 5 जून को पाषाण से भगवान बनने के अनुष्ठान का समापन भी नगर फेरी के साथ होगा। प्रतिदिन पंचकल्याणक की क्रियाओं के साथ महाआरती सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं।

परिणाम की विशुद्धि भविष्य में सिद्धि बनती है

आचार्य श्री ने कहा परिणाम बदल लो, पुरुषार्थ बदल जाएगा। परिणाम अच्छे होंगे तो भविष्य के पर्याय भी निश्चित रूप से उज्जवल और श्रेष्ठ होगा। कुछ संभाल पाओ या ना संभाल पाओ, वर्तमान के पर्याय में वर्तमान के परिणामों को संभाल लो तो कल्याण निश्चित है। परिणाम की विशुद्धि भविष्य में सिद्धि बनती है। उन्होंने कहा संपूर्ण लोक में सत्य के अन्वेषण पर विचार चल रहा है पर सत्य को खोजने की आंख बाहर की नहीं अंदर की है। जीना हमारा धर्म है पर विवेक पूर्वक।

यह समाजजन उपस्थित रहे

इस अवसर पर पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष कुंदन, पार्षद देवेंद्र भार्गव, अजय ज्योतिष, पंकज इंजिनियर, सुरेश जैन आईएएस डॉ. जितेंद्र जैन, डॉ. जखारिया, विजय जैन, अयोध्या नगर नरेंद्र वंदना, सुकेश जैन, आलोक जैन, अरविंद जैन, मुकेश जैन, विनोद जैन, आरएनजी, तेजकुमार जैन, मनोज जैन एडवोकेट, संतोष जैन, विनोद जैन,सुरेश जैन, रितेश जैन गोल्ड सहित अनेक धर्म लंबी मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page