आचार्य श्री वरदत्त सागर जी के शिष्य मुनि श्री महिमा सागर जी ससंघ का मंगल विहार इंदौर छावनी से मांगीतुंगी सिद्ध क्षेत्र की ओर चल रहा है। एक जून रविवार को संघ सुबह सिद्धवरकूट सिद्ध क्षेत्र से मंगल प्रवेश करेंगे। रविवार और सोमवार दो आहार सिद्धवरकूट सिद्ध क्षेत्र में होगा। सनावद से पढ़िए, यह खबर…
सनावद। आचार्य श्री वरदत्त सागर जी के शिष्य मुनि श्री महिमा सागर जी ससंघ, मुनि श्री दिव्य सेन जी, मुनि श्री परम सागर जी, आर्यिका श्री सुग्रीव मती माताजी, आर्यिका श्री सुभद्रा मती माताजी, क्षुल्लिका श्री सम्मेद श्री माताजी का मंगल विहार इंदौर छावनी से मांगीतुंगी सिद्ध क्षेत्र की ओर चल रहा है। संघ ने शुक्रवार गुलकंद फेक्ट्री में विश्राम किया।
शनिवार का आहार बड़वाह जैन मंदिर में होगा। शाम का विश्राम मोरटक्का में होगा। एक जून रविवार को संघ सुबह सिद्धवरकूट सिद्ध क्षेत्र से मंगल प्रवेश करेंगे। रविवार और सोमवार दो आहार सिद्धवरकूट सिद्ध क्षेत्र में होगा। जुलाई 2 तारीख शाम को ऊन बावनगजा सिद्ध क्षेत्र की ओर विहार होगा।













Add Comment