समाचार

सनावद में आचार्य विनम्र सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश: समाजजनों ने की भव्य अगवानी


सनावद में आचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी भक्तामर वाले बाबा (17पिच्छी) ससंघ का मंगल प्रवेश धर्मनगरी में हुआ। वे सिद्धवरकूट की ओर से विहार कर आ रहे थे। समाजजनों ने उनकी भव्य अगवानी की। सनावद से पढ़िए, यह खबर…


सनावद। संतों की सेवा में अग्रणी नगर में निरंतर साधुओं का आना जारी है। मंगलवार को आचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी भक्तामर वाले बाबा (17पिच्छी) ससंघ का मंगल प्रवेश धर्मनगरी में हुआ। वे सिद्धवरकूट की ओर से विहार कर आ रहे थे। सन्मति जैन काका ने बताया की इस अवसर पर सभी समाजजन आचार्य संघ की मंगल अगवानी के लिए औंकारेश्वर रोड रेलवे गेट पर पहुंचे। आचार्य संघ की अगवानी की और धर्म प्रभावना में सहयोगी बने। आचार्य ससंघ ने नगर के जिनमदिरों के दर्शन किए। श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर एवम सुपार्श्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। जहां महिला मंडल ने आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन किए। आचार्य संघ की आचार्य शांति सागर वर्धमान देशना संत निलय में आचार्य संघ की मंगल देशना हुई। इसके बाद आचार्य संघ की आहार चर्या हुई। दोपहर में आचार्य श्री द्वारा तत्व चर्चा की गई एवं शाम को गुरु भक्ति आरती प्रश्नमंच किए गए। इस अवसर पर सभी समाजजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page