समाचार

श्री दिगम्बर जैन पंचायत रांची समाज के चुनाव हुए : कार्यकारिणी की चर्चा, विनीता जैन सेठी विजय हुई


 दिगंबर जैन पंचायत रांची के नई कार्यकारिणी 2025-27 का चुनाव रविवार को रांची समाज के निर्देशन में चुनाव पदाधिकारी राकेश जैन रारा, अनंत जैन काला के मार्गदर्शन में वोटिंग के माध्यम से हुआ। चुनाव के नतीजे आने के बाद नई कार्यकारिणी को लेकर सरगर्मी तेज है। रांची से पढ़िए, यह खबर…


रांची। श्री दिगंबर जैन पंचायत रांची के नई कार्यकारिणी 2025-27 का चुनाव रविवार को रांची समाज के निर्देशन में चुनाव पदाधिकारी राकेश जैन रारा, अनंत जैन काला द्वारा वोटिंग के माध्यम से हुआ। चुनाव के नतीजे आने के बाद नई कार्यकारिणी गठन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार बाकलीवाल को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उपाध्यक्ष पद के लिए संजय छाबड़ा का नाम अभी एक नंबर पर चल रहा है। मंत्री पद के लिए जितेंद्र छाबड़ा की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। सह मंत्री के लिए दो नाम पर चर्चा हो रही है। जिसमें संजीव गंगवाल और राकेश गंगवाल का नाम चर्चा में है। भंडार मंत्री के लिए अजीत कला और कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद झंझरी के नाम की चर्चा की जा रही है। सूत्रों के अनुसार समर्पण अच्छा के 13 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। आदिनाथ ग्रुप के 8 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। अब इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि नई समिति आने के बाद मंदिर की आमदनी किस तरह से बढ़ेगी, यह एक बड़ा मुद्दा बनेगा लेकिन, सभी विजेता ने कहा कि सभी एकजुट होकर समाज का विकास में पूर्ण योगदान देंगे। समाज के विकास और उत्थान का काम सभी एक साथ मिलकर करेंगे। चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि इस बार चुनाव में तीन महिलाएं उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। प्रथम स्थान पर विनीता सेठी ने सर्वाधिक सबसे ज्यादा वोट लाकर अपनी जीत दर्ज की है। महिलाओं को भी बड़ी जिम्मेदारी समाज के लोगों को देने की जरूरत है।

इन्होंने दी बधाइयां

इन सभी को बधाई देने वालों में रांची के संदीप जैन पत्रकार, भागचंद-पुष्पा जैन अजमेरा, सुमेर-माधुरी जैन अजमेरा, दिलीप कीर्ति जैन अजमेरा, संजय जैन सेठी, मुम्बई से महेन्द-कुकू जैन अजमेरा, वापी से मनोज-मीना जैन अजमेरा, कोडरमा से अशोक-मंजू जैन अजमेरा, विनोद जैन अजमेरा, समाज के उप मंत्री नरेंद जैन झांझरी, सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, वार्ड पार्षद कोडरमा पिंकी जैन, मीडिया प्रभारी जैन राजकुमार अजमेरा, नवीन जैन आदि शामिल रहे। सभी ने विजेताओं को बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page