समाचार

परिवहन नगर में भगवान शांतिनाथ की पालकी निकाली: 108 कलश से अभिषेक किए, शांतिधारा हुई


श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक महोत्सव के मौके पर परिवहन नगर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ भगवान की पालकी (जुलूस) निकाली गई। यात्रा के बाद आर्यिका श्री संगममति माताजी के सानिध्य में 108 कलश से अभिषेक किए। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर परिवहन नगर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ भगवान की पालकी (जुलूस) निकाली गई। यात्रा के बाद आर्यिका श्री संगममति माताजी के सानिध्य में 108 कलश से अभिषेक किए एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य रेखा, राजेंद्र, प्रतीक, सलोनी, रीधान, मनोज सोनी के परिवार एवं प्रदीप, नीता, मुकेश, नूतन, दर्शन सृष्टि जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

निर्माण लाडु चढ़ाने का सौभाग्य बसंतीबाई मौसम कुमार जैन सनावद, सुब्रिता, योगेंद्र, शोभित, सुहानी परिवार को प्राप्त हुआ। माताजी को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य दीपक, सुनैना, गौरांश जैन परिवार को प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में सभी समाजजनों ने उत्साह से भगवान के जयकारों के साथ भक्ति करते हुए विधान करवाया। रात्रि में भगवान का पालना झुलाया एवं आरती की गई। संचालन श्रेष्ठी जैन ने किया आभार चंद्रन रावका ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नवनीत जैन ने सभी को बधाई शुभकामनाएं दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page