आपका चौका,आपका आहार समाचार

आपका चौका, आपका आहार इस फिरनी को खाएंगे तो मुंह से निकलेगा वाह : पारंपरिक फिरनी में डालें आम का टेस्ट


पारंपरिक फिरनी में जब आम का रसीला स्वाद जुड़ जाए, तो मिठास हो जाती है दोगुनी! ठंडी-ठंडी मैंगो फिरनी, गर्मियों की शाम का मीठा सरप्राइज है। जानिए आप इसे कैसे बना सकती हैं…


मैंगो फिरनी

सामग्री:

आम का पल्प – 1 कप (पके आम से)

दूध – 1 लीटर

चावल – 3 टेबलस्पून (भिगोया हुआ)

चीनी – 4-5 टेबलस्पून (स्वादानुसार)

इलायची पाउडर – ½ टीस्पून

केसर – कुछ धागे (वैकल्पिक)

ड्राई फ्रूट्स – सजावट के लिए

विधि:

-भीगे चावल को दरदरा पीस लें।

-दूध को उबालें और उसमें पिसे चावल डालें। धीमी आंच पर पकाते रहें, जब तक गाढ़ा न हो जाए।

-चीनी, इलायची और केसर मिलाकर 5-7 मिनट और पकाएं।

-अब आंच बंद करके ठंडा करें और फिर आम का पल्प मिलाएं।

-मिट्टी के कुल्हड़ या छोटे बाउल में डालें, ठंडा करें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स छिड़कें।

टिप: इसे फ्रिज में 2-3 घंटे रखकर सर्व करें – स्वाद डबल हो जाता है!

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page