समाचार

आर्यिका विबोध श्री माताजी ससंघ का राजेंद्रनगर में मंगल प्रवेश: माताजी ससंघ महू की ओर विहार करेगा


आर्यिका विबोध श्री माताजी ससंध सहित 9 माताजी का भव्य आगमन राजेंद्र नगर में हुआ। माताजी ससंघ की जगह-जगह आरती उतारी गई एवं पाद पक्षालन किए गए। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज की सुशिष्या 105 आर्यिका विबोध श्री माताजी ससंध सहित 9 माताजी का भव्य आगमन राजेंद्र नगर में हुआ। माताजी ससंघ की जगह-जगह आरती उतारी गई एवं पाद पक्षालन किए गए। दीपक पाटनी ने बताया कि माताजी महाराष्ट्र की ओर विहार कर रही हैं। आपने एक दिवसीय प्रोग्राम में पुण्य का अवसर राजेंद्र नगर समाज को दिया। प्रातः 9 बजे अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है त्याग कराने की। आज की आवश्यकता मेे बच्चे एवं बड़े घर का कम और बाहर के भोजन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। विदेशी कंपनी धीरे-धीरे अपने पैर इस भारत मे फैला रही है। हमें आज बचने की कोशिश करना होगा और अपने बच्चों को प्रातः मंदिर से लेकर उसके खाने पीने तक ध्यान देना होगा। आहार व्यवस्था मीना कैलाश पाटनी, वंदना विकास जैन, कमल प्रीति जैन द्वारा कराया गया। महाराष्ट्र के नासिक जिले के गजपंथा में चातुर्मास होगा। यहां से माताजी ससंघ महू की ओर विहार करेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page