समाचार

जैन मिलन अरिहंत के शिक्षण शिविरों का समापन: भिंड में तीन जैन मंदिरों में दी जा रही धर्म शिक्षा


जैन मिलन अरिहंत की ओर से शहर के तीन दिन मंदिरों में लगाए गए शिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। शिविर श्री 1008 चंदाप्रभु परेड दिगंबर जैन मंदिर पुस्तक बाजार, श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर हलवाई खाना और श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन पद्मावती मंदिर झांसी मोहल्ले में लगाये गये थे। भिंड से पढ़िए, यह खबर…


भिंड। जैन मिलन अरिहंत की ओर से शहर के तीन दिन मंदिरों में लगाए गए शिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक अजीत जैन सोनू ने बताया कि शिविर श्री 1008 चंदाप्रभु परेड दिगंबर जैन मंदिर पुस्तक बाजार, श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर हलवाई खाना और श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन पद्मावती मंदिर झांसी मोहल्ले में लगाये गये थे। शिविर में सांगानेर के विदवानों ने द्रव्य संग्रह तत्त्वार्थ सूत्र, बाल बोध आदि ग्रंथों का महिलाओं तथा बच्चों को अध्ययन कराया। शिविर के समापन पर मंदिर समिति की ओर से अतिथि विद्वानों का सम्मान किया गया। साथ ही हमारे विमर्श समाचार के संपादक सोनल जैन का विशेष सम्मान किया गया।

समापन समारोह में इनकी उपस्थिति उल्लेखनीय रही
समापन और सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से परेड मंदिर समिति के अध्यक्ष छेदीलाल जैन, मंत्री महेश जैन पहाड़िया कोषाध्यक्ष बसंतलाल जैन परा वाले, पाठशाला समिति के अध्यक्ष अमरचंद जैन, पारसनाथ हलवाई खाना मंदिर के अध्यक्ष संजीव जैन बल्लू,मंत्री अशोक जैन, निकेत जैन, पद्मावती मंदिर से दीपचंद जैन, जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुनील जैन मेडिकल, मुकेश पवैया, राजेंद्र जैन, पार्षद राहुल जैन रानीपुरा, दीपचंद जैन, चक्रेश जैन, विनय जैन, जैन मिलन की क्षेत्रीय पदाधिकारी सपना जैन, स्नेह लता जैन, सरला जैन, मीरा जैन, स्नेहलता जैन जैन, महिला समाज, जैन मिलन अरिहंत के मंत्री विकास जैन, कोषाध्यक्ष अमन जैन,रजत जैन उपस्थित रहे। अजित जैन सोनू ने सभी का आभार जताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page