अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद शाखा ऋषभदेव के तत्वावधान में नगर में शुक्रवार से 6 दिवसीय जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीनगली क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसमें 29 टीमें शामिल हो रही हैं। प्रतियोगिता की तैयारियां पूर्ण हैं। ऋषभदेव से पढ़िए, यह खबर…
ऋषभदेव। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद शाखा ऋषभदेव के तत्वावधान में नगर में शुक्रवार से 6 दिवसीय जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीनगली क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल गंगावत ने बताया कि यह आयोजन पीएमश्री श्री केसरियाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसरियाजी ग्राउंड में होगा। इस प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बड़े तक भाग लेते हैं। इस मोबाइल के युग में बच्चो का मोबाइल से ध्यान हटा कर खेलकूद में बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश सयुक्त महामंत्री सचिन गनोडिया एवं शाखा अध्यक्ष आशीष गांधी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का 8 वां सीजन है। शाखा ऋषभदेव इससे पूर्व में 7 सीजन करवा चुकी है। प्रतियोगिता में इस बार कुल 29 टीम हिस्सा ले रही हैं। जिसके अलग-अलग स्पॉन्सर हैं। पूरे आयोजन के जल प्रदाय मदनलाल कारूलाल नागदा परिवार की ओर से रहेगा। शाखा महामंत्री कुशल शाह ने बताया कि आयोजन की पूर्ण तयारी कर ली गई है। शाम ठीक 7 बजे प्रतियोगिता भव्य शुभारंभ हो जाएगा।
कुशल शाह ने बताया कि कार्यक्रम के प्रायोजक डायमंड स्पॉन्सर वरदान ग्रुप के सुंदरलाल किकावत, गोल्ड स्पॉन्सर रमेश कोठारी, सिल्वर स्पॉन्सर दिलीप कोठारी, पुरुस्कार प्रदाता उज्जवल दोवडिया रहेंगे। ग्राउंड उद्घाटन कर्ता अनंत कोठारी, ध्वजारोहणकर्ता सुरेश कोठारी, कार्यक्रम के अध्यक्ष भूपेंद्र वालावत, अतिविशिष्ट दिनेश खोड़निया, मुख्य अतिथि नगर सेठ राजमल कोठारी, शपथ प्रदाता पूर्व उपसरपंच शीतल भानावत, समारोह गौरव प्रदीप गनोडिया, प्रकाश भवरा एवं पुष्पदंत भवरा रहेंगे। यह जानकारी सचिन गंगावत ने दी।













Add Comment