समाचार

आचार्य श्री विहर्षसागर जी का संसघ मंगल प्रवेश : आचार्यश्री सहित 25 पिच्छिका की बड़नगर में हुई भव्य अगवानी 


आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज संसघ (25 पिच्छिका) का बड़नगर में बुधवार को भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री एवं मुनिश्री संयत सागरजी महाराज का महामिलन भी हुआ। इस अवसर बड़नगर के जैन समाज ने भव्य अगवानी की। बड़नगर से पढ़िए, मनीष टोंग्या की यह खबर…


बड़नगर। । आचार्य श्री विराग सागरजी महाराज के शिष्य आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज संसघ (25 पिच्छिका) का बड़नगर में बुधवार को भव्य मंगल प्रवेश हुआ। साथ ही आचार्य श्री एवं मुनिश्री संयत सागरजी महाराज का महामिलन भी हुआ। आचार्य श्री संसघ की भव्य अगवानी में जितेन्द्र पंड्या विधायक, अभय टोंग्या नगरपालिका अध्यक्ष, नवीन राठोड़ भाजपा नगर अध्यक्ष, समाजसेवी अशोक गोधा, अजीत टोंग्या, नवीन काला, नरेंद्र कासलीवाल, संजय पाटनी, अशोक शाह, नरेंद्र शाह, प्रमोद गोधा, संजय पापलिया, सुनिल कासलीवाल, प्रदीप गदीया आदि शामिल रहे।

सभी वरिष्ठ समाजजन ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किए एवं श्रीफल भेंट किए। बैंडबाजे, महिला मंडल भी अपनी ड्रेसकोड में मंगल कलश को लेकर चल समारोह में अगवानी कर रही थी। अगवानी जुलूस नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए स्वाध्याय भवन में समापन हुआ। जहां आचार्य श्री के प्रवचन हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page