समाचार

जल सेवा में जैन मिलन महिला चंदना ने की भागीदारी: मानवता परिवार की पहल को मिला सशक्त सहयोग


मानवता परिवार की प्याऊ सेवा में रेलवे स्टेशन पर रविवार को जैन मिलन महिला चंदना शाखा की सदस्यों ने श्रमदान किया। राहगीरों को स्वेच्छा से जल पिलाया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। रेलवे स्टेशन परिसर में चल रही मानवता परिवार की प्याऊ सेवा में रविवार को जैन मिलन महिला चंदना शाखा की सदस्याओं ने भाग लेकर श्रमदान किया और राहगीरों को स्वेच्छा से जल पिलाया। सेवा कार्य में सभी सदस्याओं ने सहयोग का वादा करते हुए इसे निरंतर समर्थन देने की बात कही। भागीदारी करने वाली प्रमुख सदस्याएं आभा जैन (संगठन मंत्री), राखी जैन (संयोजिका), नीतू जैन पहाड़िया (चेयरमैन, जल संरक्षण जागरूकता समिति), सुनीता जैन (अध्यक्ष) अलका जैन, रूबी जैन, विभा जैन, इस सेवा कार्य में बबलू सिन्धी, पंकज मेहरोत्रा, गौरव मेहरोत्रा और विवेक श्रीवास की भी उपस्थिति रही। मानवता परिवार ने उनके इस सहयोग की सराहना की और सभी सामाजिक संगठनों से ऐसे पुनीत कार्यों में सहभागिता की अपील की। सेवा ही संकल्प है। मानवता ही धर्म है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page