मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्थान ने 122 वां नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया।13 मरीज का परीक्षण कर 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…
धामनोद। मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्थान ने पहलगाम हमले में बलिदान नागरिकों की स्मृति एवं ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना के आभार स्वरूप बुधवार को दृष्टि नेत्रालय दाहोद के तकनीकी सहयोग से 122 वां नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। क्षेत्रीय प्रतिभा आदित्य प्रधान के मुख्य आतिथ्य, भारत विकास परिषद शाखा धामनोद के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष दुर्गेश दाबड़, राजू सलूजा के विशिष्ट आतिथ्य एवं दीपक प्रधान की अध्यक्षता में अतिथियों का मोतियों की माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। 13 मरीज का परीक्षण कर 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिन्हें दाहोद में नि:शुल्क ऑपरेशन, दवाई, चश्मा के लिए भोजन पैकेट के साथ बस से रवाना किया गया।
सकोरों का वितरण किया
स्व. त्रिलोक चंद की प्रधान की स्मृति में गोसेवा के लिए पेयजल टंकी का लोकार्पण और पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरों का वितरण किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। पहलगाम में बलिदान हुए 28 हिंदुओं को 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पुष्परंजन बर्वे, अनिल कुशवाह, सेवादार शशि श्रीवास्तव, प्रभु स्वामी, निशा राठौर एवं लक्ष्मी पटेल मौजूद रहे। संचालन विजय नामदेव ने किया। आभार सहसचिव देवकरण पाटीदार ने माना।













Add Comment