समाचार

डे-केयर सेंटर के बच्चों को कराया स्वल्पाहार : गन्ने के रस का किया वितरण


दिगंबर जैन संगम नगर महिला मंडल एवं समाज द्वारा नि:शक्तजन आधार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित आसरा डे-केयर सेंटर के बच्चों को स्वल्पाहार करवाया गया एवं इक्षु रस (गन्ने का रस) वितरित किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन संगम नगर महिला मंडल एवं समाज द्वारा नि:शक्तजन आधार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित आसरा डे-केयर सेंटर के बच्चों को स्वल्पाहार करवाया गया एवं इक्षु रस (गन्ने का रस) वितरित किया गया। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने 400 दिनों की कठिन तपस्या के उपरांत इक्षु रस का सेवन कर उपवास तोड़ा था, जिसे पारणा कहा जाता है।

यह दिन जैन धर्म में दान, संयम और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। इस सेवा कार्य के अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष कविता जैन, उपाध्यक्ष सोनाली जैन, सचिव राजश्री जैन, संगीता जैन, संध्या जैन, प्रेरणा जैन सहित संगम नगर दिगंबर जैन समाज के मनोज जैन, पारस जैन, राजमल पाटोदी, प्रमोद जैन एवं अन्य समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page