समाचार

अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में विराजमान होंगी नई जिन प्रतिमाएं: विविध धार्मिक विधि और कार्यक्रम होंगे 


सनावद में स्थित श्री सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर एवं श्री आदिनाथ जैन छोटा मंदिर में 5 नवीन प्रतिमाएं 4 मई को अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में विराजमान होगी। श्री पार्श्वनाथ मंदिर में चार प्रतिमाएं एवं एक प्रतिमा श्री आदिनाथ छोटा मंदिर में विराजमान की जाएगी। नवीन प्रतिमाओं का अभिषेक शांतिधारा एवं शांतिनाथ मंडल विधान रचाया जाएगा। भजन संध्या होगी। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। धर्म नगरी में स्थित श्री सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर एवं श्री आदिनाथ जैन छोटा मंदिर में 5 नवीन प्रतिमाएं 4 मई को विराजमान होगी। नगर में विराजमान अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य एवं ब्र. भावेश भइया ऊन के निर्देशन में 4 मई को श्री पार्श्वनाथ मंदिर में चार प्रतिमाएं एवं एक प्रतिमा श्री आदिनाथ छोटा मंदिर में विराजमान की जाएगी। कमलेश भूच निलेश बाकलीवाल ने बताया कि मुनि श्री विराट सागर महाराज के ससंघ के सानिध्य में बालाघाट जिले के कटंगी में हुई पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिष्ठित होकर ये प्रतिमाएं नगर के मन्दिर में विराजमान की जाएंगी। निलेश पाटोदी एवं आशीष झांझरी ने बताया कि नगर के श्री आदिनाथ जिनालय में 3 मई को रात आठ बजे से भक्तामर का पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन रखा गया है।

अगले दिन 4 मई को सुबह 6.15 बजे नवीन प्रतिमाओं का अभिषेक एवं शांति धारा के पश्चात प्रातः 6.45 बजे से नवीन प्रतिमाओं की शोभायात्रा (आदिनाथ मंदिर से सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर) तक निकाली जाएगी। तत्पश्चात सुपार्श्वनाथ मंदिर में नवीन प्रतिमाओं का अभिषेक शांतिधारा एवं शांतिनाथ मंडल विधान रचाया जाएगा। दोपहर 12.05 बजे शुभ मूहर्त में नवीन प्रतिमाएं विराजमान की जाएगी एवं एक प्रतिमा दोपहर 12.20 मिनट पर आदिनाथ जिनालय में विराजमान की जाएगी। तत्पश्चात सकल जैन समाज का वात्सल्य भोज रखा गया है। अगली कड़ी में शाम 7.45 बजे से श्री सुपार्श्वनाथ मंदिर में भजन संध्या होगी।

इन समाजजनों को मिला है प्रतिमाएं विराजमान करवाने का सौभाग्य 

संतोष बाकलीवाल ने बताया कि श्री सुपार्श्वनाथ जिनालय में 1008 सुपार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का सौभाग्य विनीता निलेश बाकलीवाल, संगीता संतोष बाकलीवाल, मीना बाकलीवाल, पलक, धीरेन्द्र बाकलीवाल, शुभम बाकलीवाल, गाम्या बाकलीवाल सनावद एवं सुमतिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य नीवी, अक्षय कासलीवाल, सुनील जयकुमार कासलीवाल इंदौर एवं पुष्पदंत भगवान की प्रतिमा निर्मला हेमचंद्र पाटोदी, महेंद्र पाटोदी, ललित पाटोदी, मनीष पाटोदी, नीलेश पाटोदी एवं पाटोदी परिवार सनावद एवं श्री भरत भगवान की प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य हीरामणी, राजेन्द्र भुंच, मंजुला हेमचंद भुंच, रेखा कमलेश भुंच आदिश भुंच ,संयम भुंच परिवार सनावद एवं आदिनाथ जिनालय में अजीतनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य निधि आशीष झांझरी, मंजुला हेमचंद भूच ,तनिष झांझरी सनावद, निष्ठा मितेश सेठी बुरहानपुर परिवार को प्राप्त हुआ है। इस मंगल अवसर पर हेमचंद पाटोदी, निलेश बाकलीवाल, संतोष बाकलीवाल, राजेंद्र कुमार भूच, आशीष झाझरी ने सभी समाजजनों से उपस्थित होकर धर्मप्रभावना में पुण्य अर्जित करने का आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page