समाचार

मई दिवस पर मजदूरों को वितरित की टी-शर्ट : गोशाला में गायों को चारा खिलाया


श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति उज्जैन संभाग की अध्यक्ष साधना बोहरा और टीम ने 1 मई मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मजदूरों को टी-शर्ट वितरित की।यह नेक कार्य मोयरा सरिया इंदौर के सानिध्य में किया गया। गोशाला में गायों को चारा खिलाया। इंदौर से पढ़िए, नीता जैन की यह खबर…


इंदौर। श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति उज्जैन संभाग की अध्यक्ष साधना बोहरा और टीम ने एक नेक कार्य किया। 1 मई मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मजदूरों को 200 टी-शर्ट वितरित की गई। यह नेक कार्य मोयरा सरिया इंदौर के सानिध्य में किया गया। इसके बाद ग्रुप की सदस्याओं ने गोशाला जाकर गायों को चारा भूसा वगैरह खिलाया। इसमें महा समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। वहां पर उपस्थित महिलाओं में सचिव अल्पना बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष अर्चना छाबड़ा सहित प्रेमलता बोहरा, संगीता सोगानी, रेनू रावत, नीता, धवल, मनोरमा, शकुन, कुंभराज, ममता कासलीवाल प्रमुख थी।

हाल ही में कश्मीर कांड हुआ उस दु:ख की घड़ी में सब लोगों को श्रद्धांजलि ग्रुप की सचिव अल्पना बाकलीवाल एवं अन्य सदस्याओं द्वारा अर्पित की गई। हाल ही में कश्मीर कांड हुआ उस दुख की घड़ी में सब लोगों को श्रद्धांजलि ग्रुप की सचिव अल्पना बाकलीवाल, अध्यक्ष साधना बोहरा, कोषाध्यक्ष अर्चना छाबड़ा एवं अन्य सदस्याओं द्वारा अर्पित की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page