समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में हुआ श्री भक्तामर महामंडल विधान : अक्षय तृतीया पर शुभ कार्य करने से मिलता है श्रेष्ठ फल 


श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में बुधवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 48 भक्तामर विधान विधिवत पूर्ण होने पर वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में निष्ठापन भक्तिमय संगीत से हुआ। शुभारंभ अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। आगरा से पढ़िए शुभम जैन , यह खबर…


आगरा। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में बुधवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 48 भक्तामर विधान विधिवत पूर्ण होने पर वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में निष्ठापन भक्तिमय संगीत से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। संपूर्ण विधान पंडित मयंक जैन एवं दीपक जैन के निर्देशन में हुआ। विधान में उपस्थित सभी भक्तजनों ने भक्तिभाव के साथ भाव विभोर होकर अष्ट द्रव्यों के साथ श्रीजी के समक्ष अर्घ्य अर्पित किए। पौराणिक ग्रंथ के अनुसार अक्षय तृतीया पर शुभ कार्य करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है। जैन दर्शन के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव को राजा श्रेयांस ने एक वर्ष बाद गन्ने के रस का आहार दिया था। ऐसी मान्यता है। इस विधान के उपरांत अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी के सहयोग की सराहना की और सभी भक्तजनों के लिए कार्यक्रम स्थल पर गन्ने के रस का वितरण किया गया।

इस मौके पर रविंद्र जैन रिखवचंद्र जैन, दीपचंद जैन, अजय जैन, मुकेश भगत, अक्षत जैन, आगम जैन, राजीव जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, रागिनी जैन, सुनीता जैन, रतिभा जैन, स्वीटी जैन, ममता जैन, पुष्पा जैन कविता जैन, रिंकी जैन, निशा जैन, रचना जैन, परिणीता जैन, पूजा जैन, उपासना जैन, विनीता जैन, मानवी जैन, कलाकुंज जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page