समाचार

भगवान नमिनाथ के मोक्ष कल्याण पर बालिकाओं ने किए दीप प्रज्वलित: अभिषेक, शांतिधारा के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया 


भगवान नमिनाथ के मोक्ष कल्याण के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, श्री भगवान महावीर समवशरण मंदिर और सुखोदय तीर्थ नसिया जी में विशेष शांतिधारा अभिषेक किया गया। महिला मंडल एवं जैन पाठशाला के छात्रों ने भगवान नमिनाथ का पूजन किया। बालिका मंडल ने भक्तामर विधान के 48 दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुजन मौजूद रहे। कुशलगढ़ / नौगामा से पढ़िए, अरुण जोशी की यह खबर… 


कुशलगढ़ / नौगामा। तीर्थंकर भगवान नमिनाथ के मोक्ष कल्याण के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, श्री भगवान महावीर समवशरण मंदिर और सुखोदय तीर्थ नसिया जी में विशेष शांतिधारा अभिषेक किया गया। अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य पिंडारमिया राजेश कुमार छगनलाल पंचोरी, मनोज सागरमल को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवान नमिनाथ का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। निर्वाण लाडू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य पंचौरी, गीतांश विपुल पंचोरी, अतुल सुरेशचंद्र को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर महिला मंडल एवं जैन पाठशाला के छात्रों ने भगवान नमिनाथ का सामूहिक रूप से वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरियों के साथ से पूजन किया। बालिका मंडल द्वारा भक्तामर विधान के 48 दीप प्रज्वलित किए गए। यह जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी ने दी। पूजन का संचालन पंचोली भरतकुमार अमृतलाल और वीणा दीदी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page